Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Vaishakh Purnima Ke Upay: जीवन में बड़ी सफलता के लिए पूर्णिमा की पावन तिथि पर करें यह काम
Vaishakh Purnima Ke Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर माह में एक पूर्णिमा तिथि आती है। पूर्णिमा तिथि इस पूरे संसार की प्राकृतिक गतिविधियों के चक्र को प्रदर्शित करता है। पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्रमा दिखाई देता है और इस दिन चन्द्रमा की पूजा भी की जाती है।
चंद्रमा को मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर का प्रतिनिधित्व भी माना जाता है जिस कारण इस दिन चन्द्र पूजन का ख़ासा महत्व होता है। इसके साथ ही वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध जयंती भी मनाई जाती है। इस वर्ष वैशाख माह की पूर्णिमा 23 मई को मनाई जायेगी। वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के ख़ास मौके पर कुछ उपायों की मदद से आप बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

Vaishakh Purnima Ke Upay
1. बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें और श्री हरि व माँ लक्ष्मी को दीप, धूप, नैवेद्य, फल, फूल आदि अर्पित करें। इस दिन "ॐ श्रीं लक्ष्मी नारायणाय नमः" मंत्र का जाप करें।
2. पीपल का पेड़ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रिय वृक्ष माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन, पीपल के पेड़ की पूजा करें और उस पर जल, दूध और मिश्री अर्पित करें। पीपल के पेड़ के चारों ओर दीप प्रज्वलित करें और परिक्रमा करें।
3. इस दिन घर में सत्यनारायण कथा करें और रात्रि काल में माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करके पूजा करें, इससे धन में बरकत होती है।
4. बुद्ध पूर्णिमा पर चीनी-चावल को कच्चे दूध में मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इस दौरान ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः मंत्र का जाप करें।
5. धन से जुड़ी समस्याएं अगर आपको बार-बार परेशान करती हैं, धन बचत नहीं हो पाता या आप कर्ज तले दबे हैं तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों से जुड़ा उपाय करें। आपको करना बस इतना है कि माता लक्ष्मी की पूजा में इन हल्दी लगी 11 कौड़ियों को अर्पित करना है, माता लक्ष्मी को हल्दी का तिलक लगाना है और उसके बाद विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा करनी है। लक्ष्मी जी की पूजा के बाद इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में आपको बांध लेना और अपनी तिजोरी में इस कपड़े को रख देना है।
Buddha Purnima Ke Upay
6. शास्त्रों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन जल से भरा कलश और पकवान दान किए जाएं तो गौ दान करने के समान पुण्य प्राप्त होता है।
7. अगर आप कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को मिश्री और दही का भोग लगाने से लाभ मिलता है।
8. महात्मा बुद्ध के 'ॐ मणि पदमे हूम्' इस मंत्र के जाप से व्यक्ति सब खतरों से सुरक्षित हो जाता है।
9. इस दिन पिंजरे में कैद पक्षियों को मुक्त कर आकाश में छोड़ दें।
10. इस दिन बोधिवृक्ष की शाखाओं में दूध व सुगंधित जल डालकर दीया जलाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
