Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Valentine Day 2024 Gifts: इस साल वेलेंटाइन डे को बनाएं ख़ास, वास्तु के अनुसार तोहफे देखर पार्टनर से जताएं प्यार
Valentine Gift According to Vastu Shastra: फरवरी महीने को यूं ही प्यार का महीना नहीं कहा जाता है। इस महीने की फिजा ही कुछ अलग होती है। हर जगह प्यार का माहौल रहता है। और ऐसा हो भी क्यों न! फरवरी में एक सप्ताह तक चलने वाला वेलेंटाइन वीक जो आता है।
रोज डे से शुरू होने वाला यह लव वीक वेलेंटाइन डे के साथ खत्म होता है। इस दौरान सबके मन में यही सवाल रहता है कि वो अपने प्यार का इजहार करने के लिए पार्टनर को तोहफे में क्या दें। इस साल वेलेंटाइन डे पर आप भी अपने दिल की बात अपने साथी तक पहुंचाना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार तोहफे आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद भी बढ़ जाएगी। तो आइए देखते हैं कि आप वास्तु के अनुसार कौन से गिफ्ट्स अपने पार्टनर के लिए चुन सकते हैं।

वास्तु के अनुसार वेलेंटाइन डे गिफ्ट आईडिया
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा को हमेशा से ही सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से खुशहाली और शांति बनी रहती है। वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को लाफिंग बुद्धा की क्यूट सी प्रतिमा गिफ्ट कर सकते हैं।
बैम्बू प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा यानी बैम्बू प्लांट बहुत ही शुभ माना जाता है। बांस का पौधा कामयाबी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो वैलेंटाइन डे पर उन्हें बैम्बू प्लांट गिफ्ट करें। करते
फूल
वास्तु शास्त्र में फूल देना शुभता का प्रतीक माना जाता है। आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को लाल और गुलाबी रंग के फूल भेंट करें। इस बात का ध्यान रखें कि उन फूलों में कांटें न हों। कांटों की वजह से रिश्ते में तल्खियां बढ़ने का खतरा रहता है।
गिफ्ट रैप के रंग का रखें ख्याल
वैलेंटाइन डे के मौके पर पार्टनर को गिफ्ट देते समय उसके रैपिंग पेपर के रंग का भी विशेष ख्याल रखें। आप गिफ्ट्स को कवर करने के लिए गोल्डन, लाल, गुलाबी, पीले कलर का ही इस्तेमाल करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications