Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Sapne Me Apne Pyar Ko Dekhna: सपने में अपने पार्टनर को किसी और के साथ देखने का क्या मतलब है?
Sapne Me Apne Pyar Ko Kisi Dusre Ke Sath Dekhna: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सिक्के की दो पहलुओं के जैसे हर सपने का कोई ना कोई मतलब होता है। सपने में कभी सुखमय जीवन नजर आता है तो कभी दुखों का अंबार दिखता है। कहीं ना कहीं ये सपने हमें संकेत दे जाते हैं।
सपने में हमारा उज्जवल भविष्य भी नजर आ जाता है। कभी आग का दरिया तो कभी समंदर। कभी कोई आदमी सपने में पर्वत के शिखर पर चढ़ते हुए नजर आता है या कभी कोई एक छोटी सी दीवार से गिरता नजर आता हैं। सपना कभी सच भी हो सकता है और कभी सपना ही रह जाता है। आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं सपने में अपने पार्टनर को अलग अलग स्थिति में देखने का क्या मतलब है।

सपने में अपने एक्स को देखना
यदि आप सपने में अपने एक्स या पुराने प्रेमी को देखते हैं तो वर्तमान समय में चल रहे रिश्ते से आप संतुष्ट नहीं हैं या आपका मन किसी और की तरफ आकर्षित हो रहा है। इस वजह से आप अपने पूर्व पार्टनर को सपने में देखते हैं। एक्स का सपने में आना एक और बात का संकेत देता है कि उनके साथ बने रिश्ते बहुत मजबूत थे।
विवाह का सपना देखना
सपने में विवाह देखना बेहद ही शुभ संकेत है। नए जीवन की पदयात्रा शुरुआत की स्थिति बनती नजर आती है। आप अपने वर्तमान रिश्ते को एक नए आयाम में पहुंचाना चाहते हैं।
सपने में ब्रेकअप देखना
सपने में अगर आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरी आते हुए देख रहे हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं है। जीवन में कुछ बहुत बुरा होने वाला है। यह जीवन में आने वाली परेशानियो का संकेत है। जीवन में कुछ खो सकते हैं।
सपने में पार्टनर को किसी और के साथ देखना
यदि आप सपने में अपने पार्टनर को धोखा देते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके रिश्ते में विश्वास की कमी है। इस सपने का एक ये मतलब भी होता है कि आप अपने रिश्ते को एक नई दिशा देना चाहते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
