Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें दौड़ते हुए बैल पेंटिंग लगाने के फायदे, क्या है एक्सपर्ट की राय
घर की सजवाट के लिए अक्सर घर की दीवार पर पेंटिंग लगाई जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेंटिंग का बहुत महत्व होता है इन पेंटिंग को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग काफी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर बुल की पेंटिंग के वास्तु शास्त्र के फायदे नुकसान पर चर्चा हो रही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दौड़ते हुए बैल की पेंटिंग को शुभ माना जाता है। बुल पेंटिंग को घर में लगाने से परिवार में शांति और खुशी बनी रहती है। चलिए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की दीवार पर बुल पेंटिंग लगाने के फायदे।

घर में दौड़ते हुए बुल की तस्वीर लगाने के फायदे
- घर और ऑफिस में दौड़ते हुए बैल की पेंटिंग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। दौड़ते हुए बैल की तेज चाल जीवन में उन्नती और प्रगति को दर्शाती है।
- सफेद बुल की पेंटिंग लगाने से घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
- बुल पेटिंग लगाने से जीवन में गति, समृद्धि और शक्ति बनी रहती है।
- दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग ऑफिस या घर के कोने में लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
-दौड़ता हुआ बुल जीवन में गति और प्रगति को दर्शाता है।

किस दिशा में लगाएं बुल पेंटिंग
बुल पेंटिंग को घर या ऑफिस में दक्षिण ( साउथ )दीवार पर लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा सफलता और प्रसिद्धि से जुड़ी होती है, इसलिए दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।
बुल पेंटिंग को आप उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं। इस दिशा में पेंटिंग लगाने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहती है। घर में बुल पेंटिंग को लगाते समय दिशा का हमेशा ध्यान रखें।

भारतीय संस्कृति के अनुसार बुल पेंटिंग के फायदे
भारतीय संस्कृति में पशु का बहुत ही महत्व है। भारतीय संस्कृति में हमेशा से ही जानवर देवी देवताओं के साथ पूजे जाते हैं। बुल या बैल भगवान शिव का वाहन है जिन्हें नंदी के नाम से जाना जाता है। भगवान शिव के साथ नंदी की भी पूजा की जाती है। भारतीय संस्कृति के अनुसार अगर आप नंदी के कान में अपनी इच्छा बोलते है तो वह जल्द जल्द पूरी होती है ऐसा इसलिए कहा जाता है कि नंदी के कानों में बोली गई इच्छा सीधे शिव धाम तक पहुंच जाती है। इसी तरह घर में दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग लगाना काफी शुभ माना जाता है। घर में बैल की फोटो लगाने से आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहती है।

अमिताभ बच्चन के घर में है दोड़ते हुए बुल की पेंटिंग
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली फोटो शेयर की थी। अमिताभ बच्चन की फैमिली फोटो में दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग नजर आईं है जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बुल की पेंटिंग को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई फोटो को देख फैश सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर की तस्वीर का क्या अर्थ है और यह तस्वीर की कीमत।

अमिताभ बच्चन के घर में लगई बुल पेंटिंग की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन के घर में लगी बुल पेंटिंग की कीमत चार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस पेंटिंग को मंजीत बाव द्वारा बनाई गई है। मंजीत बावा पंजाब के कलाकार थे जो अपने पौराणिक कथा और सूफी दर्शन के लिए जानें जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
