Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Vastu Tips for Curtain: वास्तु के अनुसार चुने घर के लिए पर्दे, जानें किस दिशा में कौनसे रंग का पर्दा लगाएं
पर्दे, दरवाजे और खिड़की पर लटके हुए कपड़ों के टुकड़े की तरह लगते हैं। लेकिन घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर इनका बहुत प्रभाव पड़ता है। यह सुख, शांति और सद्भाव का साधन है। इसलिए, पर्दे लगाते वक्त भी हमें वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सही स्थान और दिशा पर सही रंग के पर्दे लगाए जाएं, तो घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर के पर्दों के रंग के बारे में।

पूजा घर में कौनसा रंग लगाएं
पूजा घर में पीले रंग के पर्दे लगाना शुभ रहता है। इससे घर के सदस्यों का आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ता है। इसके अलावा पीला रंग ज्ञान, तपस्या, धैर्य और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। घर में इसे लगाने से पूजा पाठ में मन लगता है, जिससे घर में शांति आती है।
बेडरुम में लगाएं इस रंग का पर्दा
वास्तु के अनुसार लाल रंग का पर्दा हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है। वहीं पति-पत्नी में क्लेश नहीं पनपे, इसलिए बेडरूम में कभी भी लाल रंग के पर्दे नहीं लगाने चाहिए।
ड्राइंग रूम का पर्दा
ड्राइंग रूम या फिर घर में मेहमानों के लिए कोई अलग कमरा है तो वहां क्रीम रंग के पर्दे लगाएं। माना जाता है कि इससे घर में सुख और शांति का वास होता है।
स्टडी रुम का पर्दा
बच्चों के स्टडी रुम में हरे, नीले या फिर गुलाबी रंग के पर्दे लगवाएं। ये रंग शांति और आरोग्यता के सूचक माने जाते हैं। स्टडी रूम हो तो उसमें हरे रंग का पर्दा लगाने से बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है।

दिशा के अनुसार इन रंगों पर ध्यान दें
- उत्तर-पश्चिम दिशा वाले कमरों में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। सफेद रंग कमरे में रहने वाले के लिए शांति और स्वतंत्रता लाता है। धूप से भी इस रुम में रोशनी बनी रहती है, जो सकारात्मकता लेकर आता है।
- उत्तरमुखी कमरों के पर्दे हल्के हरे रंग के होने चाहिए। हरा रंग बुध का रंग है जो घर के सदस्यों के ज्ञान पहलू को प्रभावित करता है।
- आग्नेय मुखी यानी SoutheastFacing वाले कमरों में लाल या गुलाबी रंग के पर्दे प्रेम और जुनून जगाने के लिए होने चाहिए।
- ईशान कोण यानी Northeast Facing वाले कमरों में आशावाद, आत्मविश्वास और आनंद बढ़ाने के लिए पीले रंग के पर्दे होने चाहिए।
- पश्चिम की ओर मुख वाले कमरों में ग्रे रंग के पर्दे होने चाहिए। यह सदस्यों के बीच संतुष्टि और तृप्ति की भावना लाता है।
पर्दों लगाते हुए इन रंगों पर ध्यान दें
- घर में गुलाबी रंग का पर्दा लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है।
- घर के बेडरूम में नारंगी, पिंक या नीले रंग के पर्दे प्रेम बढ़ाते हैं।
- लिविंग रूम में काले रंग का पर्दा न लगाएं, इससे नकारात्मकता आती है।
- वहीं अगर आप नौकरी और बिजनेस में असफल हैं तो पूर्व दिशा में हरे रंग के पर्दे लगाएं।
- जो लोग कर्ज से परेशान हैं वे अपने घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाएं।
नोट : यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।



Click it and Unblock the Notifications
