Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Bed Vastu Tips: इनमें से कोई भी वस्तु बिस्तर के नीचे न रखें, वरना पति-पत्नी के बीच बना रहेगा मनमुटाव
Vastu Tips for Bed: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में आपके बेडरूम को लेकर भी कई नियम बताये गए हैं। वास्तु के अनुसार आपको अपने बिस्तर के नीचे कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष बढ़ता हैं। इतना ही नहीं, आपका मन अशांत रह सकता है और आपको जीवन में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं को बिस्तर के पास रखने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और आपको जीवन में कई अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, पति-पत्नी बिना किसी कारण के अक्सर झगड़ते रहते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार सोते समय बिस्तर के नीचे कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

Vastu Tips for Bedroom: Never Keep These Items Under Your Bed
झाड़ू
कई लोग झाड़ू को छिपा कर रखने के उद्देश्य से उसे बिस्तर के नीचे ही रख देते हैं। यदि आपको भी बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने की आदत है तो इसे तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार, इससे घर के सदस्य बीमार हो सकते हैं। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि झाड़ू का संबंध समृद्धि की देवी लक्ष्मी से है और बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की नजर न पड़े, मगर बिस्तर के नीचे न रखें।
लोहा
अक्सर लोग जाने-अनजाने में बिस्तर के नीचे लोहा रख देते हैं। ऐसा करना वास्तु के अनुसार अशुभ बताया गया है। लोहे के बर्तनों को किसी उचित स्थान पर रखें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
अपने बिस्तर के नीचे किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में तनाव पैदा होता है और बेवजह झगड़े बढ़ते हैं। कई लोग खराब इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स को बिस्तर के नीचे रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से आपको नींद की समस्या हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र बनाते हैं जो आपके शयन क्षेत्र में प्राकृतिक ऊर्जा प्रवाह को बाधित कर देते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अपने बिस्तर के नीचे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें।
पुस्तकें
वास्तु शास्त्र कहता है कि बिस्तर के नीचे अपनी पढ़ाई से जुड़ी किताबें, अखबार या मैगजीन नहीं रखनी चाहिए। इससे दंपत्ति के बीच परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
चादरें
अपने बिस्तर पर कभी भी फटी हुई चादर न बिछाएं। इससे पति-पत्नी के बीच टकराव पैदा हो सकता है। बिस्तर पर हमेशा साफ़ चादर का इस्तेमाल करें।
आईना
बिस्तर के सामने कभी भी किसी भी प्रकार का दर्पण न रखें। ऐसा करने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि दर्पण लगा हुआ है तो रात के समय उसे ढककर ही रखें।
जूते
वास्तु के अनुसार बिस्तर के नीचे चप्पल या जूते नहीं रखने चाहिए। अक्सर लोग अपने जूते-चप्पल बिस्तर के नीचे रखते हैं। वास्तुशास्त्र कहता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
