Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Vastu Tips: हर महिला को पता होने चाहिए आटा गूंथने से जुड़े ये नियम, घर की खुशहाली होगी दोगुनी
Dough Kneading Vastu Niyam: हमारे घरों में आटा गूंथना रोज़ाना के कार्यों में शामिल है। हमारा परिवार रोज़ ही खाने में एक या दो बार रोटी खाता ही है जिसके लिए आटे को गूंथना जरूरी होता है।
गेंहूँ की रोटी कार्बोहाएड्रेट का मुख्य स्रोत होती है, जो हमारे आहार का केन्द्रीय पोषक तत्व होता है। लेकिन कई बार रोज़ किये जाने वाले इस सरल कार्य में भी हम कुछ गलतियां करते हैं जिसका नकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर दिखाई दे सकता है।

आटा गूंथने के संबंध में कई वास्तु नियम भी हैं जिनका पालन करना घर की आर्थिक स्थिति और तरक्की के लिए बेहद ज़रूरी होता है। कौन से हैं वे वास्तु नियम जिनका ध्यान आटा गूंथने वक्त रखना चाहिए, जानते हैं विस्तार में -
तांबे के बर्तन का करें प्रयोग
घर की गृहणी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह हमेशा स्नान करके ही आटा गूंथें। इसके साथ ही आटा गूंथने के लिए जो पानी लें वो तांबे के बर्तन में ही रखें। तांबे के बर्तन में रखी खाद्य वस्तुएं शुद्ध होती हैं, इसलिए इस पानी से गूंथा आटा भी शुद्ध हो जाता है। इस आटे से बनी रोटी का भगवान को भोग भी लगाया जा सकता है। इस उपाय से ना केवल घर में बरकत बढ़ेगी, वहीं तांबे की शुद्धियों से परिवार का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
ज़रूरत से अधिक ना गूंथें आटा
आटा हमेशा ज़रूरत के अनुसार ही गूंथें। कई घरों में एक साथ ही बहुत अधिक आटा गूंथ कर फ्रिज में रख दिया जाता है, और बाद में उपयोग किया जाता है। ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, वहीं परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी बिगड़ता है। इसके साथ ही घर में दरिद्रता भी आती है। इसलिए हमेशा ताज़ा आटा गूंथकर ही उपयोग में लाएं।

पितृ दोष के लिए करें ये उपाय
घर में आ रही परेशानियों के पीछे पितृ दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी आटा गूंथकर रखे या रोटियां बनाने के लिए लोइयां बनाएं उसपर ऊँगली से हल्का निशान बना लें। ऐसा निशान पितृ दान के वक्त भी बनाया जाता है। ऐसा करने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है और घर में खुशहाली आती है।
बचे पानी का करें प्रयोग
आटा गूंथने के लिए हम हमेशा बर्तन में थोड़ा अधिक पानी लेते हैं। इस पानी को अकसर फ़ेंक दिया जाता है। वास्तु के अनुसार आटा गूंथने के बाद उसके बचे पानी को पेड़ पौधे में डालना चाहिए। यह प्राकृतिक रूप से भी अच्छा उपाय है, और ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।
हमेशा ढककर रखें आटा
हम हमेशा आटा गूंथने के कुछ समय बाद ही रोटियां बनाते हैं, जिससे आटा ठीक प्रकार से सेट हो जाए। इसे कभी भी खुला ना रखें, बल्कि किसी ढक्कन या सूती कपड़े से ढक दें। खुला छोड़ने से इसपर नकारात्मक शक्तियां आ जाती हैं, साथ ही गंदगी आने का भी डर रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications