Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Doormats Vastu Tips: पायदान लेने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें, घर में आ सकती है नकारात्मकता
घर में सुख-समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु के अनुसार घर का मैन गेट यानि प्रेवश द्वार उस घर में रह रहे लोगों की किस्मत और भाग्य को तय करता है। जिसमें आपका पायदान एक अहर रोल अदा करता है।
सभी लोग अपने घर के मैन गेट पर पायदान रखते हैं। यह पायदान ना सिर्फ आपके घर में मिट्टी और गंदगी को जान से रोकता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी घर में जाने से रोकने का काम करता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार ये जानना बहुत जरूरी है कि घर में पायदान किस स्थान पर, किस रंग, अकार का होना चाहिए और उसके आस-पास क्या चीजें होनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पायदान के अंदर आपके घर की सुख समृद्धि छिपी होती है। इसलिए नए पायदान को खरीदने और अपने मैन गेट पर रखने से पहले इसके नियमों को जानना भी बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर के मैन गेट पर किस तरह का पायदान रखना अच्छा माना जाता है।
घर के पायदान के लिए वास्तु शास्त्र ( Doormats Vastu Tips )
दिशा के अनुसार चुनें पायदान का रंग
अपने घर के लिए पायदान लेने से पहले ये जरूर याद रखें कि आपका मैन गेट किस दिशा में है। अगर आपके घर का प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है तो आपको सफेद, पीला या क्रीम रंग का पायदान घर के मैन गेट पर रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में मैन गैट होने पर आप पायदान का रंग गुलाबी, लाल, चांदी सफेद या हरे रंग का चुन सकते हैं। वहीं पश्चिम दिशा शनि देव की दिशा होती है, अगर आप का प्रवेश द्वार इस दिशा में है तो आप नीला, सफेद और हरे रंग का पायदान अपने घर मैन गेट पर रखें। अगर उत्तर दिशा है तो आप हरा, सफेद, पीला या क्रीम रंग का ही पायदान चुनें।
पायदान का आकार
पायदान का आकार भी आपके घर में सुख-समृद्धि का कारण बनता है। अलग-अलग आकार के पायदान का अलग-अलग महत्व होता है। इसलिए आप अपने पायदान को भी उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर करें। आयताकार पायदान स्थिर रिश्ते को अपनी ओर आकर्षित करता है और आपके जीवन में स्थिरता बनाएं रखने में मदद करता है। गोल आकार का पायदान प्रेमी जीवन और वैवाहिक आनंद को काफी प्रभावित करता है। अंडाकार पायदान आपके घर में धन और सुख-समृद्धि को आकर्षित करने का काम करते हैं।
पायदान का कपड़ा भी है महत्वपूर्ण
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मैन गेट पर रखे जाने वाला पायदान का कपड़ा भी आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकता है। इसलिए पायदान लेते समय आप इसके फेब्रिक पर भी ध्यान दें। घर के मैन गेट के लिए पायदान लेते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि पायदान का कपड़ा रेशम, कपास और नेचुरल फाइबर से बना हो। ऐसे फेब्रिक के पायदान आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को खींचते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
