Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Vat Purnima 2024: चार दुर्लभ संयोग में मानेगी वट पूर्णिमा, सुहागिनों को मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान
Vat Purnima 2024 Kab Hai: हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर सावित्री व्रत किया जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक वट सावित्री व्रत से संपूर्ण महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत रखने से संतान और पति की आयु लंबी होती हैं। वट सावित्री व्रत के प्रभाव से जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति भी मिलती है।
सनातन धर्म में बरगद यानी वट को देव वृक्ष माना जाता है। इस दिन वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष 2024 में वट पूर्णिमा व्रत पर बहुत से शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में सुहागिन महिलाओं को बहुत विशेष लाभ प्राप्त होने वाले हैं।

वट पूर्णिमा व्रत 2024 की तिथि (Vat Purnima 2024 Kab Hai)
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक वट पूर्णिमा व्रत 21 जून 2024 दिन शुक्रवार को रखा जायेगा। अपने पति तथा संतान की लंबी आयु के लिए और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएँ विधि विधान से व्रत रखती हैं। इस दिन सूर्योदय से पूर्व व्रत रखकर विधिवत बरगद वृक्ष की परिक्रमा करते हैं।
वट पूर्णिमा व्रत 2024 मुहूर्त (Vat Purnima 2024 Puja Muhurat)
हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 21 जून दिन शुक्रवार 2024 प्रातः काल 7:31 से प्रारंभ होगी तथा इसके अगले दिन यानी 22 जून दिन शनिवार 2024 को प्रातः काल 6:37 पर इसकी समाप्ति होगी।
स्नान दान - प्रातः काल 7:31 के बाद
पूजा मुहूर्त - प्रात काल 7:31 से 10:38 तक
वट पूर्णिमा 2024 शुभ संयोग (Vat Purnima 2024 Shubh Sanyog)
वट पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुभ योग, त्रिगही योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्या योग संयोग का निर्माण होने वाला है। इन चार शुभ संयोग के निर्माण से सुहागिन महिलाओं को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होगी।
शुभ योग 20 जून 2024 रात्रि 8 बजकर 13 मिनट से 21 जून 2024 सायंकाल 6:42 तक
शुक्र आदित्य योग
बुध आदित्य योग
त्रिगही योग
सुहागिन क्यों करती है वट सावित्री व्रत (Vat Purnima Ka Vrat Kyu Kiya Jata Hai?)
पौराणिक कथाओं के अनुसार सावित्री ने अपने कठोर तप और सात्विक की ताकत से मृत्यु के देवता यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। इस कारण से महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन वट सावित्री व्रत रखती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
