Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Vat Savitri Vrat 2025: पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री व्रत पर करें ये 7 काम, यमराज भी हो जाएंगे प्रसन्न
Vat Savitri Vrat Par Pati Ki Lambi Umar Ke Upay: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए एक अत्यंत पवित्र व्रत माना जाता है। यह व्रत सावित्री द्वारा अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस लाने की कथा पर आधारित है। मान्यता है कि इस दिन किए गए विशेष उपाय पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए अत्यंत प्रभावशाली होते हैं।
हिंदू पंचाग के अनुसार, हर सार ज्येष्ठ माह की पुर्णिमा को सुहागिन महिलाओं के द्वारा पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं कि वट सावित्री के व्रत के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कौन से 5 काम करें।
1. वटवृक्ष की पूजा करें
वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा करने का प्रावधान है। माना जाता है कि इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए पेड़ की जड़ में जल दें, दूध, फूल और अक्षत अर्पित करें। फिर मौली से 7 बार पेड़ की परिक्रमा करें।

2. सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण व पाठ करें
वट सावित्री का व्रत सावित्री द्वारा अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस लाने की कथा पर आधारित है। ऐसे में माना जाता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण व पाठ करती हैं तो इससे पति की लंबी आयु होती है। मान्यता ये भी है कि यह व्रत तभी पूर्ण माना जाता है जब व्रत कथा श्रद्धा से सुनी या पढ़ी जाती है।
3. सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें
वट सावित्री का व्रत सुहागिनों के द्वारा रखा जाता है। ऐसे में इस दिन सुहाग का सामान जैसे कुमकुम, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर व मेहंदी वटवृक्ष को चढ़ाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है।
4. सोलह श्रृंगार कर व्रत रखें
वट सावित्री के व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके पति को सुख-समृद्धि मिलती है और दीर्घायु होती है।
5. गाय को गुड़-चना खिलाएं
परिवार मे सुख-शांति बनाए रखने के लिए और पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री के व्रत के दिन गाय को गुड़ चना खिलाएं। माना जाता है कि गोमाता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है।

6. शिव-पार्वती का पूजन करें
वैवाहिक जीवन की स्थिरता के लिए शिव-पार्वती की पूजा अत्यंत लाभकारी होती है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं गोरी-शंकर की जैसी जोड़ी के लिए शिव-पार्वती की पूजा करें।
7. पति के मस्तक पर हल्दी या चंदन का तिलक करें
पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धी के लिए पत्नी अपने पति के माथे पर हल्दी या चंदन से तिलक करें। ऐसा करने से जीवन में शुभता और सुरक्षा बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications