Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Vat Savitri Vrat Puja Thali: पहली बार रख रही हैं वट सावित्री व्रत तो नोट करें सामग्री लिस्ट
Vat Savitri Vrat Puja Thali: वट सावित्री व्रत के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र तथा संपूर्ण परिवार के सुखद स्वास्थ्य के लिए उपवास रखती हैं। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास के अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस वर्ष 2024 को 6 जून दिन गुरुवार को रखा जाएगा।
वट सावित्री व्रत के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र तथा संपूर्ण परिवार के सुख, शांति, समृद्धि तथा संतान की प्राप्ति हेतु इस व्रत को रखती हैं। इसके साथ ही बरगद यानी वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं। वट सावित्री व्रत में महिलाएँ निर्जला उपवास रखती है और पूजा अर्चना करने के पश्चात ही अपना व्रत का पालन करती है।

वट सावित्री व्रत में करवा चौथ की भाँति महिलाएँ अपने पति तथा संतान की लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। अगर आप भी वट सावित्री का व्रत रखने वाले हैं तो सर्वप्रथम आप पूजा सामग्री इकट्ठा करके रख लें। जिससे पूजा अर्चना करते समय किसी प्रकार की विघ्न बाधाओं का सामना करना न पड़े। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं वट सावित्री व्रत की संपूर्ण जानकारी, साथ ही जानें इस व्रत में काम में आने वाली सामग्री के बारे में।
वट सावित्री व्रत 2024 की तिथि और शुभ मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2024 Date and Puja Timings)
हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह के अमावस्या तिथि 5 जून दिन बुधवार 2024 सायं काल 7:54 से प्रारंभ होगी तथा इसके अगले दिन यानी 6 जून दिन गुरुवार 2024 को सायं काल 6:07 तक रहेगी। उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से वट सावित्री व्रत 6 जून 2024 को रखा जाएगा।
पूजन मुहूर्त - गूली काल प्रातः काल 8:24 से 10:06 तक
अभिजीत मुहूर्त - प्रातः काल 11: 21 से दोपहर 12:16 तक
चर लाभ अमृत मुहूर्त - प्रातः काल 10:06 से दोपहर 3:13 तक
वट सावित्री व्रत की पूजन सामग्री (Vat Savitri Vrat Puja Items)
* सर्वप्रथम गाय का गोबर, माँ सावित्री और माता पार्वती की प्रतिमा बनाने के लिए
* चावल तथा हल्दी के पेस्ट में थोड़ा से पानी को मिला ले और मिश्रण बना ले थापा के लिए
* सफेद धागा या कच्चा सूत
* बाँस का पंखा
* लाल कलावा
* केला, खरबूज या आम में से कोई एक
* फूल
* ताजे फूलों से बना हार
* सुपारी
* पान
* मिठाई
* धूप
* बताशा
* सिंदूर
* रोली
* इत्र
* अगरबत्ती
* लाल वस्त्र
* अक्षत
* सुहाग का सामान
* कुछ नगद रुपए
* भिगोया हुआ चना
* गेहूँ के आटे से बनी हुई 14 पूड़ी
* आटे और गुड़ से बने हुए 14 गुल गुले
* स्टील या कांसे की थाली
* मिट्टी या पीतल का दीपक
* घी
* एक लोटा या गिलास
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications