Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Vat Savitri Upay: शादीशुदा जिंदगी को लग गयी है बुरी नजर, छुटकारा पाने के लिए वट सावित्री पूजा के दिन करें उपाय
वट सावित्री का व्रत हर सुहागन के लिए बेहद विशेष और शुभ माना जाता है। इस वर्ष 19 मई को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागनें वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने सुहाग की रक्षा के लिए व्रत रखती है।
इस व्रत के पालन से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और पति पत्नी दोनों पर विशेष कृपा बरसती है। इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से सुहागनें अपने भाग्य और अपने वैवाहिक जीवन में मधुरता ला सकता है। जानते हैं वट सावित्री व्रत के दिन किये जाने वाले कुछ खास उपाय -

इस उपाय से होगी पति की यमराज से रक्षा
वट सावित्री व्रत के दिन पीपल के पेड़ को थोडा सा दूध चढ़ाएं। इसके बाद सुहागिन को दक्षिण दिशा में सरसों और काले तिल का एक दिया जलाएं। इस उपाय से पति पर आने वाला संकट और यम से रक्षा होगी। किसी अनहोनी से सुहाग की रक्षा होगी।
मंगल दोष होगा खत्म
वट सावित्री व्रत के दिन यानी 19 मई को एक काली गाय को आठ बूंदी के लड्डू खिलाएं। इस उपाय से पति और वैवाहिक जीवन पर चल रहा मंगल दोष समाप्त होगा। इस उपाय से मंगल के साथ साथ राहु का दुष्प्रभाव भी शीघ्र खत्म होता है और सकारात्मकता आती है।

सूखे काजल का ये उपाय करें
वट सावित्री व्रत के दिन सुहागनों को बरगद के पेड़ के पास एक गड्ढा खोदकर उसमें सुखा काजल डालना चाहिए। फिर उस गड्ढे को फिर से मिटटी से भर दें। इससे दांपत्य जीवन में लगी बुरी नज़रें दूर होती है और खुशहाली बढ़ती है।
पति के प्यार को बढ़ाने का उपाय
वट सावित्री व्रत के दिन शादीशुदा महिलाओं द्वारा बरगद के पेड़ पर कच्चा सूत बांधा जाता है। इस बांधे हुए कच्चे सूत में से थोड़ा सा सूत लाकर अपने बेडरूम के पलंग पर बांध दें। इससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी और दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
इसके साथ ही वैवाहिक जीवन के तनावों और दिक्कतों को खत्म करने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। साथ ही विष्णु मन्त्रों का जाप करें। ज़रूरतमंद को भोजन सामग्री के साथ साथ घी का दान करें।

पति के स्वास्थ्य के लिए उपाय
पति-पत्नी का अच्छा स्वास्थ्य सुखी दाम्पत्य जीवन को सुनिश्चित करता है। पति के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बरगद के पेड़ की जड़ वट अमावस्या के दिन रात के समय पति की कमर पर कलावे से बाँध दें। इससे पति की बीमारियों से रक्षा भी होती है।
संतान प्राप्ति का मिलेगा सौभाग्य
यदि आप भी संतान की आस लगाये बैठे हैं तो यह उपाय आपके काम का है। सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की परिक्रमा करके पेड़ की मिट्टी का तिलक स्वयं और पति को लगायें। इससे संतान प्राप्ति में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
इसके साथ ही मंगलसूत्र पर लाल चन्दन का तिलक लगाएं। इससे वैवाहिक रिश्ते की मजबूती और प्रेम बढ़ता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications