Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Venus Transit in aries 2025 : 31 मई को शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 5 राशियों का शुरु होगा राजयोग
Venus Transit in aries 2025 : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, वैवाहिक सुख और विलासिता का प्रतीक माना गया है। जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, वे लोग जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर होते हैं।
शुक्र ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ लोगों के लिए यह परिवर्तन अत्यंत लाभकारी साबित होता है।

कब हो रहा है शुक्र का गोचर?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस समय शुक्र ग्रह मीन राशि में संचार कर रहे हैं और 31 मई 2025 को सुबह 11:42 बजे वे अपनी उच्च राशि मीन को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष मंगल की राशि है, ऐसे में शुक्र का यहां गोचर कुछ खास राशियों के लिए राजयोग के समान साबित हो सकता है।
इन राशियों की बदलेगी किस्मत
1. मेष राशि
शुक्र ग्रह मेष राशि के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के आपकी ही राशि में प्रवेश करने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और कारोबार में तरक्की होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
2. मिथुन राशि
शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए भी शुभ फलदायी रहेगा। सेहत में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी। घर में शुभ कार्य हो सकते हैं, जैसे विवाह या संतान सुख से जुड़ी खबरें। गहनों और कीमती वस्तुओं की खरीददारी संभव है। लेखन, कला या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। साथ ही ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
3. कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय करियर और व्यापार में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। हालांकि खर्चों में भी इज़ाफा हो सकता है, इसलिए पैसे के प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान और तरक्की के संकेत हैं।
4. धनु राशि
धनु राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए करियर में बड़ी सफलता लाएगा। नई परियोजनाएं मिल सकती हैं और रुके हुए कार्य अब पूरे होंगे। पुराना कर्ज उतरने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।
5. मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर शुक्र की विशेष कृपा बनी रहेगी। गोचर से पहले भी शुक्र आपकी ही राशि में उपस्थित थे, जिससे पहले से ही जीवन में शुभता बनी हुई थी। अब मेष में गोचर करने से आपके वाणी में मिठास आएगी और आप अपनी रणनीतियों से जीवन में आगे बढ़ेंगे। देवी-देवताओं की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा। कपड़े और गहनों की खरीददारी हो सकती है या ये वस्तुएं उपहार स्वरूप भी मिल सकती हैं। ज्वेलरी और फैशन से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा। वाहन सुख भी संभव है।



Click it and Unblock the Notifications