Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Vibhuvana Sankashti Chaturthi: गणेश कृपा के लिए 3 साल बाद आने वाली इस चतुर्थी पर जरूर करें ये सरल उपाय
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023 Upay: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम देव माना जाता है और उनका बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। सप्ताह के सभी बुधवार और हर माह की चतुर्थी तिथि गणपति भगवान को ही समर्पित हैं।
हर महीने दो चतुर्थी तिथि आती है। इस दिन संकष्टी या विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। वहीं अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है।

गौरतलब है कि हर तीन साल में अधिकमास आता है। ऐसे में इस महीने में आने वाली विभुवन संकष्टी चतुर्थी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस साल यह सावन मास में पड़ रहा है। ऐसे में इस व्रत को करने से भगवान गणेश, भगवान शिव और भगवान विष्णु तीनों की कृपा प्राप्त होगी।
कुछ आसान उपायों की मदद से जीवन में चल रही समस्याओं का निवारण भी इस दिन किया जा सकता है। तो आइये बिना देर किये जानते हैं कि श्रावण अधिक मास की विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन किन उपायों और मंत्रों का जाप करके परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2023 तिथि और मुहूर्त
अधिकमास कृष्ण चतुर्थी तिथि शुरू: 4 अगस्त 2023, दोपहर 12.45
अधिकमास कृष्ण चतुर्थी तिथि समाप्त: 5 अगस्त 2023, सुबह 09.39
गणेश जी की पूजा के लिए सुबह का मुहूर्त - सुबह 07.25 - सुबह 09.05
गणेश पूजन के लिए शाम का मुहूर्त - शाम 05.29 - रात 07.10
चंद्रोदय का समय - रात 09.20 (4 अगस्त 2023)
विवाह में हो रही देरी के लिए उपाय
यदि आप विवाह योग्य हैं, मगर बार-बार किसी प्रकार का अड़चन पैदा हो रहा है और बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं तो विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।
आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपाय
यदि आप बड़े कर्ज में डूबे हुए हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो आपको विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहते और इस मंत्र का 108 बार जाप करें- लक्षाधीश प्रियाय नमः। इस उपाय को करने से आपके लिए आय के नए स्रोत मिलेंगे।
पाप ग्रह राहु-केतु को शांत करने के लिए उपाय
राहु और केतु के अशुभ प्रभाव के कारण जीवन में कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं। शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक तौर पर भी दबाव बना रहता है। यदि आप जीवन में ग्रहों की नकारात्मकता से परेशान हैं तो विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन इस प्रभावशाली मंत्र का जाप 21 बार जरूर करें- गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।। धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनकी उपासना करते समय उनके इन प्यारे 12 नामों का जाप जरूर करें - सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्ण, लंबोदर, विकट, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन और विघ्ननाशन। आप विभुवन संकष्टी चतुर्थी के दिन इन नामों का जाप कम से कम 11 बार जरूर कर लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications