Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Happy Vishwakarma Jayanti 2024 Wishes: विश्वकर्मा पूजा पर प्रियजनों को भेजें ये बधाई संदेश
Happy Vishwakarma Jayanti 2024 Wishes in Hindi: भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के शिल्पकार की उपाधि दी गयी है। मॉडर्न शब्दों में कहें तो उन्हें ब्रम्हांड का इंजीनियर कहा जाता है। सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह की त्रयोदशी तिथि के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है।
हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का प्रथम इंजीनियर के रूप में पूजा जाता है। विश्वकर्मा जयन्ती के दिन भक्त विश्वकर्मा भगवान की पूजा करते हैं। साथ ही अपने काम करने के औज़ार और उपकरणों की भी पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, उनका सुदर्शन चक्र और महादेव के त्रिशूल का निर्माण किया।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 फरवरी यानि बुधवार को प्रारंभ होकर 22 फरवरी दिन गुरुवार को समाप्त होगी। उदया तिथि को मानते हुए 22 फरवरी के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। विश्वकर्मा जयंती 2024 के पावन अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ ये शुभकामनायें जरूर शेयर करें।
Happy Vishwakarma Jayanti 2024 Wishes and Messages in Hindi
1.
तुम हो सकल सृष्टि कर्ता
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे
आपके दर्शन को हम भक्त तरसें !
विश्वकर्मा जयन्ती की बधाई !

2.
भगवान विश्वकर्मा की ज्योति से नूर मिलता है
सबके दिलों को सुरूर मिलता है
जो भी नाम लेता है भगवान विश्वकर्मा का
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है !
3.
जिन्हें कर्म में विश्वास है
विश्वकर्मा जी उनके पास है !
विश्वकर्मा जयन्ती की बधाई!

4.
विश्व विश्वकर्मा प्रभु मेरा
हो प्रसन्न हम बालक तेरा
तू सदा इष्टदेव हमारा
सदा बसो प्रभु मन में हमारे।
विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं!
Happy Vishwakarma Jayanti 2024 Quotes and Status in Hindi
5.
तू ही रचयिता है
इस सृष्टि का है कर्मा
सदा ही तेरी जय हो
श्री बाबा विश्वकर्मा
विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं!
6.
ॐ विश्वकर्मणे नमः
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते हैं
करुणा का प्रयास से जल मांगते हैं
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं !
विश्वकर्मा जयन्ती की हार्दिक बधाई !
7.
इस संसार में छाई है
आपकी ही सुंदर रचना
सुख और दुःख में हम
नाम आपका हरदम जपना !
विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामना!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications