Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Vivah Muhurat January 2024: खरमास के खत्म होने के बाद जनवरी 2024 में शादी के लिए मिलेंगे सिर्फ 9 शुभ मुहूर्त
Vivah Muhurat January 2024: शादी का सिलसिला हाल ही में शुरू हुआ था लेकिन अब खरमास के साथ एक महीने के लिए फिर से ब्रेक लगने वाला है। गौरतलब है कि हिंदू धर्म में खरमास की अवधि में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य करने की सख्त मनाही है।
आपको बता दें कि सूर्य देव 16 दिसंबर को शाम 3 बजकर 58 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इसी के साथ खरमास की अवधि शुरू हो जाएगी। इसका समापन 15 जनवरी को होगा। इसके बाद ही फिर से विवाह के मुहूर्त निकाले जाएंगे।

साल 2023 में जो जातक विवाह के बंधन में नहीं बंध सके हैं, उन्हें नए साल का इन्तजार करना होगा। साल 2024 में शादी के लिए कुल 77 मुहूर्त मिल सकेंगे। आइये फिलहाल इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि जनवरी 2024 में शादी के लिए कितने मुहूर्त हैं।
जनवरी 2024 में शादी के शुभ मुहूर्त
जनवरी 2024 में विवाह के लिए 9 शुभ दिन मिलने वाले हैं। खरमास के समाप्त होते ही 16 जनवरी से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी।
16 जनवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: रात 08:01 से सुबह 07:15, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, रेवती।
17 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:15 बजे से रात 09:50 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
20 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 03:09 बजे से 21 जनवरी 2024, रविवार, सुबह 07:14 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी।
21 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से सुबह 07:23 बजे तक नक्षत्र: रोहिणी, रात 07:26 से 22 जनवरी 2024, सोमवार, सुबह 07:14, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशीर्ष।
22 जनवरी 2024, सोमवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से 23 जनवरी 2024, मंगलवार, सुबह 04:58 बजे तक, नक्षत्र: मृगशीर्ष।
27 जनवरी 2024, शनिवार, शुभ मुहूर्त: रात 07:44 से 28 जनवरी 2024, रविवार, सुबह 07:12 तक, नक्षत्र: माघ।
28 जनवरी 2024, रविवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से दोपहर 03:53 बजे तक नक्षत्र: माघ।
30 जनवरी 2024, मंगलवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:43 से 31 जनवरी 2024, बुधवार, सुबह 07:10 तक नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त।
31 जनवरी 2024, बुधवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:10 से 01 फरवरी 2024, गुरूवार, रात 01:08 तक, नक्षत्र: हस्त।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
