Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Weekly Vrat and Festivals List (June): जानिए जून के पहले हफ्ते में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में
जून की शुरुआत हो चुकी है और इस माह के पहले हफ्ते में कुछ बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए इस हफ्ते के सभी व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। आइए देखते हैं इस सप्ताह कौन से व्रत और त्योहार आने वाले हैं।
1 जून 2023 - प्रदोष व्रत
जून की पहली तारीख को भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

3 जून 2023 - वट पूर्णिमा व्रत
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागन औरतें अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए व्रत और पूजा करती हैं।
3 जून 2023: वैकासी विसाकम
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था। दक्षिण भारत में वैकासी विसाकम भगवान मुरुगन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
3 जून 2023: अन्वाधान
यह तिथि एक महीने में दो बार आती है। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को अन्वाधान मनाई जाती है। वैष्णव सम्प्रदाय के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।
3 और 4 जून 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा दो दिन पड़ रही है। यानी 3 और 4 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा पड़ने वाली है। व्रत और स्नान अलग-अलग दिन किया जाएगा।
4 जून 2023: संत कबीर जयंती
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को कबीर दास जी की जयंती मनाई जाएगी। इस साल कबीर जयंती 4 जून को है।
4 जून 2023: इष्टि
पारंपरिक रूप से इष्टी एक प्रकार का हवन है जो हर महीने एक निश्चित मुहूर्त में किया जाता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु का आह्वान करते हैं। इष्टी के दिन व्रत भी रखा जाता है।
5 जून 2023: आषाढ़ प्रारंभ
हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़ माह होता है। यह कामना पूर्ति का महीना भी कहलाता है। आषाढ़ माह का समापन 3 जुलाई, 2023 को गुरु पूर्णिमा के दिन होगा।
5 जून 2023: विश्व पर्यावरण दिवस
हर साल जून के महीने में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। भारत समेत विश्वभर में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा।
7 जून 2023: संकष्टी चतुर्थी
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है।
10 जून 2023: कालाष्टमी
प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी पड़ती है। यह दिन भगवान शिव के भैरव रूप को समर्पित है।
10 जून 2023: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
