Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Weekly Vrat and Festivals List (May): जानिए मई के आखिरी हफ्ते में पड़ेंगे कौन से व्रत और त्योहार
मई के आखिरी हफ्ते में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। इस हफ्ते स्कंद षष्ठी, विनायक चतुर्थी, निर्जला एकादशी आदि जैसे बड़े व्रत और पर्व हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए इनकी पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं।
21 मई, 2023, रविवार- रोहिणी व्रत
रोहिणी व्रत साल में कुल 12 बार होता है यानी यह हर महीने आता है। यह व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता इसलिए इसे रोहिणी व्रत कहा जाता है। जैन समुदाय के लोगों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत होता है। रोहिणी नक्षत्र के समाप्त होने के बाद मार्गशीर्ष नक्षत्र आता है।

22 मई, 2023, सोमवार- महाराणा प्रताप जयंती
मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती 22 मई को है। हालांकि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर कई मत है। हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत के अनुसार इस शूरवीर की जयंती 22 मई को होती है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार महाराणा प्रताप का जन्म दिवस 9 मई को पड़ता है। महाराणा प्रताप ने कभी भी मुगलों के आगे अपने घुटने नहीं टेके। उन्होंने अकबर को अपने सामने झुकने के लिए मजबूर कर दिया था।
23 मई, 2023, मंगलवार -विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा और गणेश जी की पूजा की जाएगी।
25 मई, 2023, गुरुवार - स्कंद षष्ठी
हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि स्कंद षष्ठी पड़ती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। कहते हैं इनकी पूजा से सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद मिलता है।
28 मई, 2023, रविवार- धूमावती जयंती
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष के दौरान अष्टमी तिथि को धूमावती जयंती मनाई जाएगी। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी धूमावती 10 महाविद्याओं में से सातवीं हैं। देवी दुर्गा का यह सबसे उग्र रूप माना जाता है।
28 मई, 2023,रविवार, मासिक दुर्गाअष्टमी
हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा होती है। मासिक दुर्गाष्टमी को मास दुर्गाष्टमी भी कहते हैं।
29 मई, 2023, सोमवार- महेश नवमी
प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महेश नवमी पड़ती है। महेश नवमी पर भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा होती है। कहा जाता है कि इस तिथि पर भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी। भगवान शिव का एक नाम महेश भी है इसलिए इस दिन को महेश नवमी कहते हैं।
30 मई 2023, मंगलवार- गंगा दशहरा
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का दिन बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति अच्छे स्वास्थ्य का भी आनंद उठाता है। गंगा दशहरा पर जरूरतमंदो को दान करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
31 मई 2023, बुधवार - निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती, राम लक्ष्मण द्वादशी
31 मई के दिन तीन प्रमुख व्रत और व्रत और त्योहार हैं। इस दिन निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा गायत्री जयंती और राम लक्ष्मण द्वादशी भी इस दिन पड़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
