Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Weekly Vrat and Festivals List: इस सप्ताह शुरू होगा मलमास, देखें आएंगे कौन से व्रत-त्योहार
Weekly Vrat and Festivals List: जुलाई का आधा महीना बीत चुका है लेकिन व्रत और त्योहारों का सिलसिला अभी भी बना हुआ है। शिवजी के भक्त महादेव की आराधना में लीन हैं।
जुलाई का तीसरा हफ्ता लग चुका है। इस सप्ताह अधिकमास या मलमास भी शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं जुलाई 2023 के तीसरे सप्ताह में कौन कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार आने वाले हैं।

15 जुलाई 2023: श्रावण शिवरात्रि
सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है। जुलाई में यह व्रत 15 तारीख को रखा जाएगा।
16 जुलाई 2023: कर्क संक्रांति
सूर्य देव के एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने की घटना को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य 16 जुलाई 2023 को सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसे कर्क संक्रांति कहते हैं।
17 जुलाई 2023: सोमवती अमावस्या,सावन का दूसरा सोमवार
सावन माह में आने वाली अमावस्या तिथि विशेष मानी जाती है। सोमवती अमावस्या का व्रत 17 जुलाई को रखा जाएगा। यह तिथि स्नान, ध्यान, श्राद्ध कर्म और तर्पण के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी तारीख को सावन का दूसरा सोमवार भी पड़ रहा है। शिव की कृपा पाने के लिए इस दिन उनका पूरे विधि विधान से पूजन किया जाता है।
18 जुलाई 2023: श्रावण अधिक प्रथम मंगला गौरी व्रत

सावन महीने के सभी मंगलवार मंगला गौरी माता को समर्पित होते हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबे उम्र और कुंवारी कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। 18 जुलाई को तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा।
21 जुलाई 2023: अधिक विनायक चतुर्थी
हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी पड़ती है। श्रावण मास की 21 जुलाई तिथि को अधिक विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के सुपुत्र श्री गणेश का पूजन किया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
