Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Weekly Vrat and Festivals List: जानें अगस्त के पहले सप्ताह में आएंगे कौन से व्रत और त्योहार
जुलाई का महीना अंत होने को है लेकिन अभी भी सावन माह जारी है। इस बार 59 दिनों का होने के कारण यह अगस्त भर चलने वाला है। सावन का हर दिन किसी ना किसी योग और शिव अराधना के लिए ज़रूरी माना जाता है।
साथ ही इस अवधि में कुछ बेहद महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार भी आते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण व्रत व त्यौहार कौन से हैं:

30 जुलाई - सावन प्रदोष व्रत
सावन का दूसरा प्रदोष व्रत अधिकमास में पड़ रहा है। यह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 30 जुलाई को होगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण यह रवि प्रदोष व्रत कहलायेगा। इस दिन भगवान शिव की आराधना करके सुखी दाम्पत्य जीवन और संतान प्राप्ति जैसे आशीर्वाद प्राप्त होते हैं।
1 अगस्त - मंगला गौरी व्रत
सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागन स्त्रियां सुखी दाम्पत्य जीवन और परिवार के स्वास्थ्य के लिए माता गौरी की आराधना करती हैं। मान्यता अनुसार इस व्रत को रखकर ही देवी गौरी ने महादेव शिव को अपने पति स्वरूप में प्राप्त किया था। सावन का पांचवा मंगला गौरी व्रत 1 अगस्त को पड़ेगा।
1 अगस्त - अधिक पूर्णिमा व्रत
अधिक पूर्णिमा या श्रावण अधिक पूर्णिमा 1 अगस्त को मनाई जायेगी। इस दिन स्नान, दान और पितरों का पूजन व तर्पण किया जाता है।
3 अगस्त - आदि पेरुक्कू
आदि पेरुक्कू त्यौहार तमिल पर्व है जो मानसून की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह तमिल महीने "आदि" के 18वें दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन देवी पार्वती की और राज्य की बारहमासी नदियों की पूजा की जाती है।
4 अगस्त - विभुवन संकष्टी चतुर्थी
अधिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विभुवन संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है और रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इस वर्ष विभुवन संकष्टी चतुर्थी 4 अगस्त को मनाई जायेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
