Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Weekly Vrat and Festivals List: जानें अगस्त के दूसरे सप्ताह में आएंगे कौन से व्रत और त्योहार
August Weekly Vrat and Tyohar List: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और सावन के अब बस कुछ ही दिन रह गये हैं। 31 अगस्त तक सावन चलने वाला है, और सावन के इस दूसरे चरण में कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार आयेंगे।
सावन का हर दिन किसी ना किसी योग और शिव आराधना के लिए ज़रूरी माना जाता है, लेकिन साथ ही इस अवधि में कुछ बेहद महत्वपूर्ण व्रत व त्यौहार भी आते हैं। जानते हैं इस हफ्ते यानी 7 अगस्त से 13 अगस्त के बीच में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार -

7 अगस्त 2023, सोमवार- पांचवा सावन सोमवार
सावन सोमवार के दिन शिव अराधना में व्रत का पालन किया जाता है और शिव पार्वती का अभिषेक और पूरी श्रद्धा से पूजन किया जाता है।
8 अगस्त 2023, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी
इस दिन महिलाएं मां गौरी और देवी पार्वती की आराधना में व्रत रखती हैं। सुखी वैवाहिक जीवन और विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से मंगला गौरी व्रत रखा जाता है।
12 अगस्त 2023, शनिवार- पुरुषोत्तम एकादशी
विष्णु की आराधना में हर माह में दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं। पुरुषोत्तम एकादशी व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा।
13 अगस्त 2023, रविवार- रवि प्रदोष व्रत
सावन का तीसरा प्रदोष व्रत 13 अगस्त को पड़ने जा रहा है। यह त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
