Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Weekly Vrat and Festivals List: देखें जुलाई के दूसरे सप्ताह में पड़ेगे कौन से व्रत-त्योहार
जुलाई का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से ये महीना बहुत ख़ास है। 4 जुलाई से सावन माह लग गया है और शिव भक्त महादेव की आराधना में डूबे हुए हैं।
सावन के महीने में ही कई मुख्य व्रत और त्योहार भी पड़ते हैं। सावन का पहला सोमवार भी जुलाई के दूसरे हफ्ते में आने वाला है। चलिए देखते हैं इस सप्ताह कौन से मुख्य व्रत और त्योहार आएंगे।

9 जुलाई 2023: भानु सप्तमी, कालाष्टमी
श्रावण माह की कालाष्टमी का पर्व 9 जुलाई 2023 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। इसी दिन भानु सप्तमी भी पड़ रही है। सावन महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन सूर्य देव की उपासना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
10 जुलाई 2023: सावन प्रथम सोमवार
सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो गया है और इसका पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा। सावन के सोमवार भगवान शिव की उपासना के लिए बहुत शुभ माने जाते हैं।
11 जुलाई 2023: द्वितीय मंगला गौरी व्रत
सावन महीने के सभी मंगलवार माता पार्वती को समर्पित हैं। उनका आशीर्वाद पाने के लिए सुहागिन और कुंवारी कन्याएं मंगला गौरी व्रत करती हैं। इस व्रत के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चन दूर होती है।
13 जुलाई 2023: कामिका एकादशी
चातुर्मास और श्रावण माह की पहली एकादशी तिथि को कामिका एकादशी का व्रत रखा जायेगा। यह 13 जुलाई, गुरुवार को पड़ रही है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु के साथ साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
14 जुलाई 2023: प्रदोष व्रत
वैसे तो सावन महीने का हर एक दिन भगवान शिव को ही समर्पित है लेकिन इस माह में आने वाला प्रदोष व्रत उनकी कृपा पाने का विशेष मौका प्रदान करता है। सावन महीने का पहला प्रदोष व्रत 14 जुलाई 2023 को रखा जाएगा। हर महीने पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव का पूजन किया जाता है और उन्हें समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है।
15 जुलाई 2023: श्रावण शिवरात्रि
सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है। जुलाई में यह व्रत 15 तारीख को रखा जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
