Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Ekadashi Fast During Periods: एकादशी व्रत के दौरान आ जाएं पीरियड्स तो क्या करें? जानिए अनिरुद्धाचार्य का जवाब
Ekadashi Fast During Periods: आज यानी f5 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को सावन पुत्रदा एकादशी है। यह व्रत महिलाएं और पुरुष संतान प्राप्ति और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए करते हैं। धार्मिक मान्यताओं में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसका पालन श्रद्धा, नियम और पवित्रता से किया जाता है। लेकिन महिलाओं के लिए कई बार यह स्थिति उलझन भरी हो जाती है, जब एकादशी व्रत के बीच में ही उन्हें पीरियड्स (मासिक धर्म) शुरू हो जाते हैं।
ऐसे में सवाल उठता है-क्या व्रत को जारी रखें? पूजा करें या नहीं? नियमों का उल्लंघन तो नहीं होगा? इस विषय में मशहूर सनातन प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने स्पष्ट और सरल समाधान बताया है, जो हर महिला के लिए जानना बेहद जरूरी है। आइए जान लेते हैं कि अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने क्या बताया?

एकादशी व्रत के बीच में पीरियड्स आ जाए तो क्या करें
दरअसल एक महिला ने वृंदावन के मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी से पूछा कि यदि हम एकादशी व्रत रखें और बीच में पीरियड्स आ जाए तो क्या करें? व्रत आगे जारी रखें या तोड़ दें? इस पर अनिरुद्धाचार्य जी ने जो जवाब दिया वो संतोषजनक था। उन्होंने कहा कि आपने एकादशी का व्रत रखा है और दोपहर में मासिक धर्म आ जाए तो ऐसे में व्रत तोड़ना उचित नहीं है। दरअसल व्रत के बीच में पीरियड्स आ जाए तो वो खंडित नहीं होता है। आपको कुछ न कुछ खाना तो है ही तो फलाहार खाएं और व्रत रखें।
व्रत के बीच में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें?
फलाहारी भोजन जारी रख सकती हैं
मानसिक रूप से भगवान का स्मरण कर सकती हैं
व्रत की भावना को बनाए रखें
व्रत के बीच में पीरियड्स आ जाए तो क्या न करें?
पूजा-पाठ, मंत्र जाप, कथा श्रवण न करें
मंदिर प्रवेश से बचें
व्रत की कथा या विधि पूरी न करें
क्या कहता है विज्ञान
शास्त्रों में तो पीरियड्स के दौरान व्रत रखना और पूजा पाठ करना वर्जित बताया गया है। अब ये जान लेते हैं कि इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है। दरअसल इस दौरान महिलाओं में काफी कमजोरी होती है और उन्हें आराम की जरूरत होती है। इस वजह से कहा जाता है कि इस दौरान भूखे-प्यासे रहने से शरीरमें ऊर्जा कम हो जाती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान व्रत रखने के लिए मना किया जाता है। मगर आपके शरीर में ताकत है तो आप व्रत रख सकते हैं लेकिन कुछ नियमों का पालन करते हुए।



Click it and Unblock the Notifications
