Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
अमरनाथ यात्रा के दौरान आ जाएं पीरियड्स तो क्या करें? दर्शन कर सकते हैं या नहीं! प्रेमानंद महाराज से जानें
Periods During Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर हर साल लाखों भक्त जाते हैं जो उनकी आस्था और श्रद्धा का बड़ा प्रतीक होती है। इस यात्रा पर न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी जाती हैं। हालांकि ये यात्रा काफी कठिन होती है लेकिन फिर भी महिलाएं पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लेती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि यात्रा के दौरान महिलाओं को पीरियड्स (मासिक धर्म) शुरू हो जाते हैं, जिससे असहजता, थकान और असुविधा महसूस हो सकती है। ठंडा मौसम, ऊंचाई और लंबा सफर इस दौरान स्थिति को और कठिन बना सकते हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के दौरान अमरनाथ यात्रा संभव है और यदि हां, तो किन सावधानियों का पालन जरूरी है? साथ ही मासिक धर्म के दौरान तीर्थ यात्रा पर भगवान के दर्शन करने चाहिए या नहीं? करें तो कैसे करें इस बारे में प्रेमानंद महाराज ने बताया है।

नहीं छोड़ना चाहिए दर्शन का मौका
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज से एक महिला ने पूछा कि तीर्थ यात्रा के दौरान मासिक धर्म आ जाए तो क्या करना चाहिए? दर्शन कर सकते हैं या नहीं। महिला ने कहा कि बड़ी मुश्किलों से तीर्थ यात्रा पर जाया जाता है ऐसे में बीच में ही अगर पीरियड्स आ जाए तो दर्शन करें या न करें? इस पर प्रेमानंद महाराज ने बताया कि दर्शन करने का सौभाग्य कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मासिक धर्म शरीर की एक प्रक्रिया है जो हर महीने महिलाओं को आती है।

मासिक धर्म में कैसे करें दर्शन
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि सभी माताओं-बहनों को हर महीने मासिक धर्म आता है। ऐसे में अगर कभी किसी तीर्थ यात्रा के दौरान मासिक धर्म आ जाए तो स्नान करके और तिलक आदि लगाकर दूर से दर्शन जरूर कर लेना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि मासिक धर्म के दौरान न कोई सेवा सामग्री देखनी चाहिए और न ही भगवान को स्पर्श करना चाहिए। प्रेमानंद महाराज ने बताया कि दूर से दर्शन तो जरूर कर लेने चाहिए पता नहीं कभी जीवन में ऐसा सौभाग्य फिर मिले या नहीं मिले।

अमरनाथ यात्रा पर भी लागू होता है ये नियम
बेशक प्रेमानंद महाराज ने अमरनाथ यात्रा के बारे में नहीं कहा लेकिन उन्होंने तीर्थ यात्रा के बारे में ये नियम बताया है तो जाहिर सी बात है कि ये अमरनाथ यात्रा पर भी लागू होता है। ऐसे में अगर आप अमरनाथ यात्रा पर गए हैं और बीच में ही पीरियड्स आ जाएं तो बिना किसी संकोच के स्नान आदि करने के बाद दूर से ही बाबा बर्फानी के दर्शन जरूर करने चाहिए।
क्या करें अगर अमरनाथ यात्रा के दौरान पीरियड्स आ जाएं?
दर्शन की बात तो हो गई है अब ये जान लेते हैं कि अगर अमरनाथ यात्रा के दौरान पीरियड्स आ जाए तो क्या करना चाहिए।

1. आराम के लिए छोटे ब्रेक लें।
2. सही कपड़े और हाइजीन प्रोडक्ट साथ रखें।
3. ऊर्जा बनाए रखें - पानी और हल्का भोजन लेते रहें।
4. पेन किलर या क्रैम्प रिलीफ मेडिसिन रखें।
5. सैनिटरी प्रोडक्ट के लिए डिस्पोजल बैग जरूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications