Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Ramadan 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है माह-ए-रमजान का पाक महीना, नोट कर लें डेट
रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है, जो शाबान के बाद आता है और मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान मुसलमान 29-30 दिनों तक रोजा रखते हैं, जो सूर्योदय से सूर्यास्त तक किया जाता है। रोजे के दौरान खाने-पीने, अनैतिक कार्यों और क्रोध-ईर्ष्या से बचना अनिवार्य होता है, क्योंकि ये रोजा तोड़ सकते हैं। रमजान में कुरान पढ़ने, प्रार्थना, नमाज और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
यह आत्मशुद्धि और अल्लाह की इबादत का महीना माना जाता है। 2025 में रमजान चांद दिखने के अनुसार शुरू होगा, और इसका समापन ईद-उल-फितर के जश्न के साथ होगा, जो इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शव्वाल महीने की पहली तारीख को मनाई जाती है।

माह-ए-रमजान कब से होगा शुरू (Ramadan 2025 Start Date)
भारत में रमजान की शुरुआत 28 फरवरी 2025 को हो सकती है। यदि शाबान का चांद 28 फरवरी को नजर आता है, तो पहला रोजा 1 मार्च 2025 को रखा जाएगा। रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है, और इसके पूरा होने पर शव्वाल का चांद नजर आने के बाद 30 या 31 मार्च 2025 को ईद-उल-फितर मनाई जा सकती है। हालांकि, ये संभावित तिथियां हैं, क्योंकि रमजान की सही शुरुआत चांद के दीदार पर निर्भर करती है। चांद दिखते ही रोजेदार रमजान के पवित्र महीने का आगाज करेंगे।
इस्लाम में रमजान की अहमियत
इस्लाम में रमजान को पाक महीने और अल्लाह की रहमत का महीना माना जाता है। इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद (सल्ल.) को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। रमजान आध्यात्मिकता, आत्म-निर्भरता और एकजुटता का प्रतीक है। रोजा रखने से शरीर और आत्मा शुद्ध होती हैं, और नेकी के कामों से अल्लाह खुश होते हैं। इस महीने में किए गए अच्छे कार्यों से अल्लाह बरकत बरसाते हैं और रोजेदारों की आत्मा को शांति मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
