Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Diwali Calendar 2025 : दीवाली कब है? धनतेरस से भाई दूज तक त्योहारों की पूरी लिस्ट, नोट कर लें तारीख
Diwali Calendar 2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में कार्तिक माह की शुरुआत 08 अक्टूबर से हो रही है। हिंदू धर्म में कार्तिक माह को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। इस महीने में भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी, तुलसी और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक माह में स्नान, दान, दीपदान और व्रत-पूजा करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
कार्तिक माह का सबसे बड़ा आकर्षण है दीपावली पर्व, जो अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर-परिवार में धन, वैभव और शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कार्तिक माह 2025 में पड़ने वाले प्रमुख त्योहारों धनतेरस, दिवाली और भाईदूज की तिथियां और शुभ मुहूर्त।

धनतेरस 2025 (Dhanteras 2025)
धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर दोपहर 01:51 बजे
इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन या धातु की वस्तु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन घर में सुख-समृद्धि और आयुर्वृद्धि लाने वाला माना जाता है।
छोटी दीपावली 2025 (Choti Diwali 2025)
छोटी दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन को नरक चतुर्दशी या काली चौदस भी कहा जाता है।
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 19 अक्टूबर 01:51 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 20 अक्टूबर दोपहर 03:44 बजे
इस दिन हनुमान जी की पूजा और दीपदान करने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करने और दीप जलाने से पापों का नाश होता है।
दीपावली 2025 (Diwali 2025)
साल 2025 की सबसे बड़ी और मुख्य दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 20 अक्टूबर 03:44 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 21 अक्टूबर सुबह 05:54 बजे
दीपावली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इस दिन घरों में दीप जलाने, रंगोली बनाने और मिठाइयाँ बाँटने की परंपरा है। मान्यता है कि दीपावली की रात लक्ष्मी माता घर में आती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
गोवर्धन पूजा 2025 (Govardhan Puja 2025)
गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 21 अक्टूबर शाम 05:54 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 अक्टूबर रात 08:16 बजे
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर अन्नकूट का आयोजन किया जाता है। घर-घर में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक पूजा होती है।
भाई दूज 2025 (Bhai Dooj 2025)
भाई दूज का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
द्वितीया तिथि प्रारंभ: 22 अक्टूबर रात 08:16 बजे
द्वितीया तिथि समाप्त: 23 अक्टूबर रात 10:46 बजे
इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन को उपहार और सुरक्षा का वचन देता है।



Click it and Unblock the Notifications
