Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Eid-ul-Fitr 2025 Date in : भारत में आज दिख सकता है चांद, सऊदी में ईद आज, भारत में कल छुट्टी
Eid 2025 Kab Hai : ईद-उल-फितर इस्लाम के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसे रमजान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाता है और मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खास तौर पर सेवइयां और खीर बनाई जाती है। ईद-उल-फितर रमजान के बाद शव्वाल महीने की पहली तिथि को मनाई जाती है, जिसका निर्धारण चांद दिखने के आधार पर होता है। इस साल सवाल उठ रहा है कि सऊदी अरब में ईद 30 मार्च को होगी या 31 मार्च 2025 को?

सऊदी अरब में ईद कब होगी?
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना 1 मार्च 2025 से शुरू हुआ है और 29 या 30 दिनों के उपवास के बाद शव्वाल का चांद नजर आने पर ईद मनाई जाती है। यदि चांद 30 मार्च 2025 की रात को दिखता है, तो सऊदी अरब में ईद 31 मार्च 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी। यदि चांद एक दिन बाद यानी 31 मार्च की रात को दिखता है, तो ईद 1 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को होगी।
हालांकि, सऊदी अरब के आधिकारिक कैलेंडर और खगोलीय गणनाओं के अनुसार, इस बात की अधिक संभावना है कि ईद 31 मार्च 2025 को मनाई जाएगी।
ईद की आधिकारिक छुट्टियां
सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने ईद-उल-फितर के लिए चार दिन की छुट्टी की घोषणा की है। यह अवकाश 29 मार्च 2025 के कार्यदिवस के बाद शुरू होगा और 2 अप्रैल 2025 तक चलेगा। कर्मचारी 3 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को काम पर लौटेंगे।
{embed-poll}
भारत और अन्य देशों में ईद कब होगी?
भारत में ईद-उल-फितर की सरकारी छुट्टी 31 मार्च 2025 (सोमवार) को घोषित की गई है, लेकिन अंतिम तिथि चांद दिखने पर ही तय होगी। पाकिस्तान में भी 31 मार्च 2025 को ईद मनाए जाने की संभावना है। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम, और मध्य पूर्व के अन्य देशों में भी 31 मार्च 2025 को ईद मनाई जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
