Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Islamic New Year 2025: नए इस्लामिक साल में कब मनाई जाएगी ईद, मुहर्रम, रमजान? यहां देखें मुस्लिम त्योहारों
islamic Festival Calendar 2025 : हिंदू और ग्रेगोरियन कैलेंडर की तरह मुसलमानों का भी एक विशेष कैलेंडर होता है, जिसे हिजरी कैलेंडर या इस्लामिक कैलेंडर कहा जाता है। यह चंद्रमा की गतियों पर आधारित होता है और इसमें कुल 12 महीने होते हैं। इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम होता है, जिससे इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत होती है।
हिजरी कैलेंडर केवल तारीखों का हिसाब नहीं है, बल्कि यह धार्मिक आयोजनों, उपवासों और इस्लामिक त्योहारों की सही तिथियों को तय करने का आधिकारिक माध्यम भी है। रमजान के रोजे, ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा, शब-ए-बारात और मावलिद-उन-नबी जैसे तमाम त्योहारों की तिथि इसी कैलेंडर से निर्धारित होती है।
खास बात यह है कि इन सभी तारीखों की पुष्टि चांद दिखने पर ही की जाती है, जिससे यह कैलेंडर गतिशील हो जाता है।

हिजरी नववर्ष 1447 कब है?
2025 में इस्लामिक न्यू ईयर यानी 1 मुहर्रम 1447 हिजरी की शुरुआत 27 जून 2025 से होने की उम्मीद है। हालांकि अंतिम तिथि का निर्धारण चांद के दीदार पर निर्भर करेगा, इसलिए इसमें एक दिन का बदलाव संभव है। इसी के साथ इस्लामिक साल 1447 की शुरुआत भी मानी जाएगी।
1447 हिजरी कैलेंडर: 2025-26 के प्रमुख इस्लामिक त्योहारों की संभावित तारीखें (Islamic Festival Calendar 2025)
हिजरी वर्ष 1447 की शुरुआत
- 27 जून 2025 = इस्लामी नववर्ष और मुहर्रम
- 6 जुलाई 2025 -आशूरा का दिन
- 26 जुलाई 2025 - सफर की शुरुआत
- 25 अगस्त 2025 -रबी अल अव्वल की शुरुआत
- 5 सितंबर 2025 - पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन (ईद मिलाद-उन-नबी)
- 23 अक्टूबर 2025- जमात उल अव्वल
- 27 जनवरी 2026 - इसरा व मिराज
- 4 फरवरी 2026 - शब-ए-बारात
- 7 फरवरी 2026 - रमजान का पवित्र महीना
19 मार्च 2026- ईद-उल-फितर
- 18 मई 2026 - जुल हिज्जा आरंभ
- 27 मई 2026 - ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा सकती है।
ये सभी तिथियां चंद्र दर्शन पर निर्भर हैं और आधिकारिक घोषणा के अनुसार बदल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
