Latest Updates
-
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार'
Ramadan Date 2026: कब से शुरू होगा रमजान का पाक महीना? नोट कर लें ईद और मुहर्रम की तारीख
Islamic Calendar 2026: जैसे ही नया साल दस्तक देता है, दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोग अपने सबसे पाक महीने 'रमजान' और खुशियों के त्योहार 'ईद' का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। साल 2026 का इस्लामिक कैलेंडर (हिजरी 1447-1448) इबादत, सब्र और भाईचारे के कई महत्वपूर्ण अवसर लेकर आ रहा है। इस साल रमजान की शुरुआत फरवरी के मध्य में होने की उम्मीद है, जिससे रोजेदारों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2026 में पहली ईद कब है? और मुहर्रम का महीना किस तारीख से शुरू हो रहा है?
आइए, अभी से अपनी छुट्टियों और धार्मिक अनुष्ठानों की प्लानिंग करने के लिए नोट कर लें साल 2026 की सभी महत्वपूर्ण इस्लामिक तिथियां।

शब-ए-बारात का क्या महत्व है?
इस्लाम में शब-ए-बारात की खास अहमियत है। यह रात गुनाहों से तौबा करने, अल्लाह से रहमत मांगने और अपने दिल को साफ करने का जरिया मानी जाती है। लोग इस रात नमाज अदा करते हैं और कुरान की तिलावत करते हैं। उलेमाओं की राय है कि इस रात को किसी दिखावे के बजाय सादगी और पूरे अकीदत के साथ इबादत में गुजारना चाहिए।
शाबान का महीना शुरू, रमजान की उल्टी गिनती जारी
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, शाबान आठवां महीना है जो रमजान से ठीक पहले आता है। हालिया अपडेट के मुताबिक 18 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में शाबान का चांद नजर नहीं आया था। इसके चलते सोमवार यानी 19 जनवरी को रजब का 30वां दिन माना गया। बता दें कि नया महीना शाबान मंगलवार, 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है।

जानें चांद का गणित: कैसे तय होती है तारीख?
इस्लाम में किसी भी महीने की शुरुआत या अंत 'हिलाल' यानी नए चांद के दीदार पर निर्भर करता है। यदि 29वें दिन चांद दिख जाए, तो अगला महीना अगले दिन से शुरू होता है। यदि चांद न दिखे, तो मौजूदा महीना 30 दिन का पूरा किया जाता है। यही पारंपरिक तरीका भारत, सऊदी अरब और अन्य देशों में रोजा और ईद की तारीखें तय करने के लिए अपनाया जाता है।
रमजान 2026: कब होगा पहला रोजा?
शाबान शुरू होने के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें रमजान के चांद पर टिकी हैं। एक्सपर्ट्स और विभिन्न कैलेंडरों के अनुमान के मुताबिक संभावित तारीख भी जान लें। दरअसल, रमजान की शुरुआत 18 फरवरी या 19 फरवरी 2026 से हो सकती है। इसकी आधिकारिक पुष्टि शाबान के 29वें दिन चांद दिखने के बाद ही होगी। अगर चांद नजर आया तो रोजे अगले दिन से शुरू होंगे, वरना शाबान के 30 दिन पूरे होने के बाद रमजान का आगाज होगा।



Click it and Unblock the Notifications
