Latest Updates
-
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads
Nag Panchami 2025 Date: 28 या 29 जुलाई? सावन में कब मनाए जाएगी नाग पंचमी? नोट कर लें सही तारीख
Nag Panchami 2025 Date : हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को काल सर्प दोष से राहत मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। नाग पंचमी विशेष रूप से सांपों की पूजा के लिए प्रसिद्ध है, और यह प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी प्रतीक है।

कब है नाग पंचमी 2025?
सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का प्रारंभ 28 जुलाई 2025 की रात 11:24 बजे हो रहा है और यह तिथि 30 जुलाई की रात 12:46 बजे समाप्त होगी। ऐसे में नाग पंचमी का पर्व मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त
धार्मिक दृष्टिकोण से पूजा अगर शुभ मुहूर्त में की जाए तो इसका फल दोगुना प्राप्त होता है। नाग पंचमी के दिन पूजन के लिए मुख्य मुहूर्त निम्नलिखित हैं:
- प्रातःकालीन मुहूर्त: सुबह 5:42 बजे से 8:31 बजे तक
- चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
- दोपहर बाद का शुभ समय: दोपहर 3:51 बजे से शाम 5:32 बजे तक
इन मुहूर्तों में नाग देवता की विधिवत पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है।
नाग पंचमी का महत्व
इस दिन श्रद्धालु नाग देवता को दूध, चंदन, फूल, अक्षत आदि अर्पित करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत एवं पूजन करते हैं। मान्यता है कि नाग पंचमी पर की गई पूजा से भय, रोग, क्लेश और काल सर्प दोष से छुटकारा मिलता है। यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ होता है जो ज्योतिषीय दोषों से परेशान रहते हैं।
सांपों को दूध पिलाने की परंपरा
ग्रामीण क्षेत्रों में नाग पंचमी पर सांपों को दूध पिलाने की परंपरा आज भी जीवित है। हालांकि कई विशेषज्ञ इसे पर्यावरण के लिए हानिकारक मानते हैं, फिर भी कई श्रद्धालु इसे आस्था का प्रतीक मानकर करते हैं। मंदिरों में नाग देवता की मूर्ति या चित्र को दूध, हल्दी और चंदन से स्नान कराकर उनकी आराधना की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications