Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
UPSC Topper: कौन है इशिता किशोर? प्रीलिम्स में दो बार नाकामी के बावजूद जिन्होंने किया टॉप
Who is UPSC Topper Ishita Kishore : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने CSE 2022 में टॉप किया । वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया रही हैं, जबकि तीसरे स्थान पर उमा हरित एन हैं। चौथा स्थान हासिल किया है मयूर हजारिका और पांचवा स्थान मिला है गहना नव्या को। आइए जानते हैं कि कौन हैं यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर?

कौन हैं यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर?
यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा टॉप करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। उन्हें अपने कॉलेज के मेधावी छात्रों में गिना जाता था। अपनी लगन और मेहनत से इशिता ने यूपीएससी टॉप करके एक मिसाल पेश की है।
तीसरे प्रयास में पाई सफलता
इशिता किशोर के पिता एअरफोर्स में अफसर हैं और पूरा परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। इशिता ने साल 2014 में बाल भारती से 12वीं की पढ़ाई पूरी की इसके बाद 2017 में श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया है। UPSC परीक्षा में ये उनका तीसरा अटेंप्ट था।
UPSC टॉपर इशिता किशोर का इंटरव्यू वायरल
इंटरव्यू में इशिता बता रही हैं कि वो स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव रहती हैं। स्कूल में ऑल राउंडर भी रह चुकी हैं। इशिता का मानना है कि ऑलराउंडर होने के साथ-साथ लीडरशिप स्किल्स और टीम के काम करने की काबिलियत सबसे जरूरी है। इस मॉक इंटरव्यू वीडियो में इशिता कॉलेजियम सिस्टम, रूस-चीन के साथ भारत के संबंध, देश की अर्थव्यवस्था, निजीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर अपनी बात रख रही हैं। इसके अलावा वीडियो में इशिता अपनी जिंदगी और पसंद-नापसंद के बारे में भी बात कर रही हैं। UPSC की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बेहद मददगार है। ये मॉक इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
