Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Sabse Lucky Din Kaun Sa Hai: गुरुवार को कहा जाता है सप्ताह का सबसे भाग्यशाली दिन, जानें ऐसा क्यों
Hafte Ka Sabse Lucky Din Kaun Sa Hai: सप्ताह के सभी दिन अपना अपना महत्व रखते हैं। लेकिन वैदिक शास्त्र के अनुसार गुरूवार का दिन सप्ताह का सबसे शुभ दिन माना गया है। वैसे तो सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी ख़ास महत्व व भगवान से जुड़े होते हैं। जानते हैं गुरूवार क्यों होता है बाकी 6 दिनों से ज्यादा ख़ास?-

भाग्य का रहता है साथ
सप्ताह के प्रत्येक दिनों पर किसी ना किसी ग्रह का प्रभाव रहता है। रविवार के दिन के स्वामी सूर्य देव होते है। सोमवार के स्वामी चंद्रमा, मंगलवार के स्वामी मंगल, बुधवार के स्वामी बुध ग्रह, गुरुवार के स्वामी बृहस्पति ग्रह, शुक्रवार का स्वामी शुक्र और शनिवार का स्वामी शनि ग्रह होते है। बृहस्पति ग्रह को भाग्य का पक्षधर ग्रह माना जाता है, इसलिए इस दिन अच्छे भाग्य की उम्मीद रहती है।
श्री हरी विष्णु की विशेष कृपा
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष दिन होता है। इस दिन भगवान विष्णु की घी के दीपक से पूजा करनी चाहिए और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर गुरूवार के दिन श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो जीवन की सभी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं। गुरुवार के दिन विष्णु जी की तस्वीर घर के पूजाघर में रखें, तुलसी की माला, फूल चढ़ाएं, दीपक जलाएं और पूजा करें।
ॐ पूज्याय राघवेन्द्राय सत्यधर्म रतायच । भजतां कल्पवृक्षाय नमतां कामधेनवे ॥ ॐ स्वामी श्री राघवेन्द्राय नमः ॥
इस मंत्र का जाप गुरूवार के दिन ज़रूर करें।
धार्मिक व ज्योतिषी महत्त्व के अनुसार गुरूवार के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए-
गुरुवार के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। साथ ही इस दिन दाढ़ी-मूंछ नहीं कटवानी चाहिए, कपड़े तथा बाल नहीं धोने चाहिए।
गुरुवार व्रत का क्या महत्व है
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा में व्रत करने से आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इस दिन किए गए व्रत में दूध और फल का सेवन किया जा सकता है। गुरुवार का व्रत करते समय सुबह जल्दी उठना चाहिए, स्नान करना चाहिए, स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए और व्रत का संकल्प लेना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications