Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
घर में छाई दरिद्रता को करना है दूर, बागेश्वर धाम के इन अचुक उपायों से होगा लक्ष्मी का वास
आज के समय में मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम और पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बच्चा-बच्चा भी पहचानता है। अपने चमत्कारों के कारण पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी काफी प्रचलित हैं। बागेश्वर धाम के प्रति लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। इसलिए लाखों भक्त बाबा के दरबार में अर्जी लगाने के लिए आते हैं।
बागेश्वर धाम में कोई नौकरी की समस्या लेकर, तो कोई संतान प्राप्ति के लिए, कोई आर्थिक परेशानी के लिए, तो कोई बीमारी से छुटकारा पाने के लिए बाबा के दरबार में आर्जी लगाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं और धन प्रप्ति चाहते हैं तो बागेश्वर धाम सरकार के बताएं इन उपायों को जरूर करें।

घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए करें ये उपाय
1. घर की सुख-समृद्धि का संबंध घर के मुख्य द्वार से होता है। इसलिए रोज सुबह घर के मुख्य द्वार की पूजा जरूर करनी चाहिए। सुबह उठकर सबसे पहले घर के मुख्य द्वार को साफ करें, फिर वहां दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होगा और धन में वृद्धि होगी।
2. हिंदू धर्म में गाय बहुत पूजनीय होती है, ऐसे में घर में बनी पहली रोटी रोज गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा मां प्रसन्न होती हैं और घर पर कृपा बनाएं रहती हैं।
3. शुक्रवार के दिन 5 कौड़ी, थोड़ी सी केसर और एक चांदी या तांबे का सिक्का लेकर किसी लाल या पीले रंग के कपड़े में बांध कर इसकी पोटली बना लें। इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख लें। इस उपाय को करने से आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
4. शुक्रवार के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार अनाज का दान करें। यह दान किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को ही करना चाहिए।
5. पीपल के पेड़ की पूजा करें। साथ ही पीपल के पेड़ की जड़ के पास दीपक जलाना कभी न भूलें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है, और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।
6. बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करें। भगवान गणेश को गुड़ और चने का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान को चढ़ाया गया भोग किसी कन्याओं में बांट दें और थोड़ा खुद भी प्रसाद के रूप में खा लें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर धन से भर जाता है।
7. रोजाना मां लक्ष्मी और नारायण की पूजा करें और 108 कमल अर्पित करें। अगर आप रोजाना 108 कमल अर्पित नहीं कर सकते तो कम से कम शुक्रवार या अमावस्या के दिन यह उपाय जरूर करें। कमल का फूल चढ़ाते समय 'ॐ श्रीं' मंत्र का जाप जरूर करें।
8. शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण के श्री सूक्तम का पाठ करते हुए गन्ने के रस से उनका अभिषेक करें। इससे घर में कभी दरिद्रता नहीं रहती है।



Click it and Unblock the Notifications