Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Lohri 2023: पहली लोहड़ी पर इन गलतियों को करने से बचें महिलाएं

13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार भारत के कई राज्यों में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। पंजाब के साथ दिल्ली हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में अलग ही धूम देखने को मिलती है। ये त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन लोग अलाव जलाकर पूजा करते हैं, और उसके चारों और घूमकर नाचते-गाते हैं। ऐसे में नव विवाहित जोड़ों के लिए भी ये त्योहार बहुत खास माना जाता है। अगर इस बार आपके ससुराल में भी ये आपकी पहली लोहड़ी है, तो आपके मन में कई तरह के सवाल चल रहे होंगे। आइए जानते हैं ससुराल में पहली लोहड़ी पर आपको किन बातों पर खास ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आपसे किसी तरह की गलती न हो।
नई दुल्हन लोहड़ी के दिन न करें ये गलतियां
1. नई दुल्हन की तरह करें श्रृंगार
नई दुल्हन अपने ससुराल में पहले साल हर त्योहार पर अच्छी तरह तैयार हो, क्योंकि सबकी नजर आप पर ही बनी होगी। आप सोलह श्रृंगार जरूर करें। मेकअप से लेकर कपड़े अपने लुक को एक्ट्रेक्टिव बनाने की कोशिश करें।
2. भूलकर भी न पहने काले कपड़ें
हिंदू धर्म में शुभ मौके पर काले कपड़ों को पहनना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आप अपनी पहली लोहड़ी में लाल, पीला, गुलाबी किसी भी रंग के कपड़े चुनें बस काले रंग को पहनने से बचे। लोहड़ी के दिन काले कपड़े को पहनने अशुभ माना जाता है।
3. परिक्रमा के दौरान जरूर उतारे जूते - चप्पल
लोहड़ी के दिन नवविवाहित महिलाएं अपने पति के साथ आग के फेरे लेती हैं, और पूजा करती है। ऐसे में आप अपनी सैंडल उतार कर ही पूजा करें। किसी को टोकने का मौका न दें। चप्पल जूता पहनकर परिक्रमा करने से आपकी पूजा भी फलित नहीं होती है।
4. नॉनवेज खाने से करें परहेज
लोहड़ी के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। ऐसे में आग के चारों ओर चक्कर लगाने के साथ महिलाएं पूजा भी करती है। इसलिए आप नॉनवेज खाने से बचें। इस दिन शराब का सेवन भी करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications