Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Palmistry: हथेली पर रथ के चिह्न वाली महिलाएं होती हैं महारानी, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

हर व्यक्ति के शरीर के अंग उसके स्वभाव के बारे में कुछ न कुछ बयां करते हैं। इसी तरह हमारे हाथों की लकीरें भी हमारे वर्तमान और भविष्य से जुड़ी होती हैं। ज्योतिष में हस्तरेखा एक ऐसी विद्या है, जिसकी मदद से आपके हाथों की लकीरों के जरिए आपके भविष्य से जुड़ी कई जानकारियां मिल जाती है। सभी लोगों के हाथों की लकीरें अलग-अलग होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में भी हाथों की हर रेखा को लेकर जानकारी दी गई है। इसी तरह महिलाओं के हाथों की रेखा के माध्यम से उनके भाग्य और सुख के बारे में पता चलता है। तो आइए जानते हैं महिलाओं के हाथों पर दिखने वाले ये निशान किस बात की ओर इशारा करते हैं....
हाथों की लकीरों से महिलाएं जानें अपना भाग्य
1. कमल का चिह्न
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक महिलाओं की बायी हथेली पर कमल का निशान होना बहुत शुभ माना जाता है। कमल का चिह्न भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जिन महिलाओं की हथेली पर कमल का निशान होता है, उन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इस निशान वाली महिलाएं ऐश्वर्य और संपन्नता से भरपूर होती हैं। उनके जीवन में धन और दौलत की कभी भी कमी नहीं होती।
2. मछली का चिह्न
महिलाओं की हथेली पर मछली का निशान होना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपके हाथ पर भी मछली का निशान बना है, तो आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखद रहने वाला है। इन महिलाओं का उनके पति के साथ बहुच अच्छा संबंध बना रहता है। मछली के चिह्न वाली महिलाओं को ससुराल पक्ष का भी बहुत सहयोग और प्यार मिलता है।
3. रथ का चिह्न
ऐसी बहुत कम महिला होती हैं, जिनकी हथेली पर रथ का चिह्न हो। जिन महिलाओं के हाथों पर रथ का निशान होता है, उनकी लाइफ किसी रानी से कम नहीं होती है। वो अपने पूरे जीवन में एक महारानी की तरह जीती हैं। इन महिलाओं को उनके जीवन में हर सुख सुविधा मिलती है। हथेली पर रथ के निशान वाली महिलाओं की शादी जिस पुरुष से होती है, उनका भाग्य भी खुल जाता है।
4. चक्र का निशान
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के बायी हथेली पर चक्र का निशान होता है, वो लोगों का नेतृत्व करती हैं। इस निशान की महिलाएं दूसरों पर राज करती हैं। इनके परिवार के सभी लोग इनकी राय लेकर ही कोई भा कार्य करते हैं। चक्र के निशान वाली महिलाओं में परिवार को एकजुट रखकर चलने की खूबी होती है। हर मुश्किल घड़ी से निकलना इन महिलाओं को बखूबी आता है।
5. ध्वजा का चिह्न
जिन महिलाओं की हथेली पर ध्वजा का निशान होता है, वो अपनी लाइफ में कामयाबी पाती हैं। अपने करियर में यह महिलाएं हाई पोस्ट पर आसीन रहती हैं। ध्वजा की निशान वाली महिलाओं का सोसाइटी में भी बहुत मान सम्मान होता है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
