Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Lizard Day: इस अंग पर गिरी छिपकली तो मिलेगी खुशखबरी, वरना हो जाएं सावधान
World Lizard Day: 14 अगस्त को यानी आज दुनिया भर में 'वर्ल्ड लिजर्ड डे' (World Lizard Day) मनाया जाता है। कुछ लोग सोचते होंगे कि इस दिन को मनाने के पीछे का क्या उद्देश्य है। दरअसल, इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद छिपकलियों (lizards) के बारे में जागरूकता फैलाना, उनकी प्रजातियों के संरक्षण को बढ़ावा देना और उनके महत्व को समझाना है। लोगों को पर्यावरणीय महत्व बताना है कि छिपकलियां कीटों की संख्या नियंत्रित करके पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखती हैं। कई जगह लोग छिपकलियों को नुकसानदायक मानकर मार देते हैं, जबकि वे जहरीली नहीं होतीं और इंसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचातीं। हालात ऐसे हो गए हैं कि शहरीकरण, प्रदूषण और आवास नष्ट होने से कई प्रजातियां खतरे में हैं। इसके अलावा हर घर में छोटी वाली छिपकलियां तो जरूर होती हैं। ये एक ऐसा जंतु है जो हर किसी के घर में होता ही है।
हालांकि कुछ लोगों को इससे बहुत ज्यादा डर लगता है तो कुछ को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। क्या आपने कभी महसूस किया है कि अचानक चलती-फिरती छिपकली आपके शरीर पर गिर तो इसका क्या मतलब होता है। भारतीय मान्यताओं और ज्योतिष के अनुसार, शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली का गिरना शुभ या अशुभ संकेत माना जाता है। तो आइए वर्ल्ड लिजर्ड डे के मौके पर जानते हैं कि शरीर के किस हिस्से पर छिपकली गिरना सौभाग्य लाता है और कब यह सावधानी बरतने का संकेत होता है।

हाथ पर गिरे तो क्या होता है
अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ पर छिपकली गिरती है तो उसे सम्मान मिलने के चांस होते हैं और बाएं हाथ पर गिरे तो धन हानि हो सकती है।
कान पर गिरने के क्या संकेत
अगर छिपकली बाएं कान पर गिरे तो आयु में वृद्धि होती है और दाहिने कान पर गिरे तो गहने मिलने के चांस होते हैं।
गृह प्रवेश के समय दिखे तो
अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं और उस समय घर के मालिक को छिपकली मरी हुई छिपकली दिख जाए तो ये एक अशुभ संकेत है। माना जाता है कि ये संकेत है कि आने वाले समय में उस घर में रहने वाले लोग बीमार हो सकते हैं। ऐसे में घर में प्रवेश करने से पहले अच्छे से पूजा कर लें।

इस समय दिखे तो होता है शुभ
शास्त्रों के अनुसार, यदि आपको भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे जाए तो ये शुभ संकेत है। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है क्योंकि वो रात के समय ही बोलती है।

शरीर के इस हिस्से में गिरे तो मौत का संकेत
अगर छिपकली महिला के बालों में गिर जाए तो ये बहुत ही बुरा संकेत है। शास्त्रों के अनुसार, बालों मे छिपकली गिरना संकेत है कि उसकी तबीयत खराब होने वाली है और मृत्यु भी निकट है।



Click it and Unblock the Notifications
