Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
World's 2nd largest Hindu Temple: विश्व के दूसरे सबसे विशाल हिन्दू मंदिर का निर्माण पूरा, 8 अक्टूबर को उद्घाटन
World's 2nd largest Hindu Temple: जी हां, सही पढ़ा आपने, विश्व का सबसे विशाल हिन्दू मंदिर कम्बोडिया के अंकोरवाट में स्थित है जिसके बाद दूसरा सबसे विशाल और भव्य हिन्दू मंदिर भी बन गया है जो जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
आधुनिक युग का यह दूसरा सबसे विशाल हिन्दू मंदिर बन रहा है अमेरिका में और बनाने वाली संस्था है स्वामीनारायण संप्रदाय जो अपने अक्षरधाम मंदिर की बेहतरीन वास्तुकला और शिल्पकला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। आइये जानते हैं क्या विशेष है इस मंदिर में।

दुनिया के दूसरे सबसे विशाल मंदिर की खासियत क्या है?
न्यूयार्क से लगभग 90 किमी पर और वाशिंगटन डीसी से 289 किमी की दूरी पर न्यू जर्सी स्थित यह हिन्दू मंदिर रॉबिन्सविले टाउनशिप के अंतर्गत स्थित है। इस मंदिर का निर्माण कार्य 2011 में शुरू हुआ था जो 12 साल बाद 2023 में बनकर तैयार हो गया है। इस मंदिर को बनाने में 12500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
न्यू जर्सी स्थित अक्षरधाम मंदिर 183 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी स्थापत्य कला प्राचीन हिन्दू स्थापत्य कला से प्रेरित है जिसके तहत प्रतिमाओं और वाद्य यंत्रो को भी मंदिर में उकेरा गया है। पूरे मंदिर में करीब 10,000 प्रतिमाएं हैं जो हिन्दू धर्म की प्राचीन संस्कृति को बयां करती हैं। मंदिर दूर से ही बहुत विहंगम और भव्य दिखता है।
इसकी भव्यता और विशालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर जो बहुत विशाल है वो 100 एकड़ में फैला हुआ है जबकि न्यू जर्सी स्थित अक्षरधाम मंदिर 500 एकड़ में फैला हुआ है।
इस मंदिर में अब तक का सबसे बड़ा अंडाकार गुम्बद बनाया गया है। इस पूरे मंदिर परिसर में एक मुख्य मंदिर, 12 उप-मंदिर, नौ शिखर और नौ पिरामिड शिखर बनाए गए हैं। मंदिर निर्माण में चूना पत्थर, गुलाबी बलुआ पत्थर, संगमरमर और ग्रेनाइट का इस्तेमाल किया गया है जो अत्यधिक गर्मी या ठंडी को झेल सकते हैं। वैसे तो इस भव्य मंदिर का उदघाटन 8 अक्टूबर को होगा किन्तु जनता के लिए ये मंदिर 18 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











