Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Vedavid Meaning In Hindi: यामी गौतम ने दिया बेटे को जन्म, रखा बहुत ही यूनीक नाम, जानें अर्थ
Yami Gautam Baby Name Meaning: बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम और फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने नए मेहमान का स्वागत किया है। यामी गौतम पहली बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी सुनाई बल्कि अपने बेटे का नाम भी बताया।
यामी गौतम के बेटे का नाम (Yami Gautam Ke Bete Ka Naam Kya Hai?)

'उरी' फिल्म की एक्ट्रेस यामी गौतम ने पोस्ट कर बताया कि उनके घर लड्डू गोपाल आये हैं। इंस्टाग्राम पर मां-बेटे की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर नन्हा राजकुमार आया है। वेदविद्, जिन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर जन्म लेकर हमें गौरवान्वित किया, कृपया उन्हें अपना आशीर्वाद और प्यार प्रदान करें।"
क्या है वेदविद का मतलब? (Vedavid Meaning In Hindi)
यामी गौतम और आदित्य धर ने काफी सोचकर अपने बेटे को यह नाम दिया है। इस नाम का बेहद ख़ास अर्थ है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार 'वेदविद' का अर्थ है, 'वह व्यक्ति जो वेदों में पारंगत हो।' ये पहला मौका नहीं है जब यामी गौतम ने अपनी संस्कृति से जुड़े होने का प्रमाण दिया हो। वह बखूबी तरीके से अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं।
अपने बेटे के लिए भी चुन सकते हैं ऐसा नाम
बॉलीवुड के सितारे इन दिनों अपने बच्चों के ऐसे नामों का चुनाव कर रहे हैं जो प्रंशसकों को काफी पसंद आते हैं। यामी के बेटे के नाम वेदविद की भी लोग काफी तारीफ़ कर रहे हैं। आप अपने होने वाले बच्चे के लिए भी इस नाम पर गौर कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
