Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
LPG, UPI और क्रेडिट कार्ड तक,1 अगस्त से बदलेंगे ये 5 नियम, आपकी जिंदगी पर होगा सीधा असर
1 August 2025 Rule Change: हर महीने की पहली तारीख कई बदलावों की शुरुआत लेकर आती है। ऐसा पहली बार नहीं है बल्कि हर बार होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है जिसमें 1 अगस्त 2025 से कुछ नियम बदलने जा रहे हैं। हां ये बात तो तय है कि इन बदलते नियमों का आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ने वाल है। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर UPI पेमेंट सिस्टम, क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन और बैंकिंग से जुड़े कुछ नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं।
अगर आपने पहले से तैयारी नहीं की, तो आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन 5 बड़े बदलावों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
1. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 अगस्त को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव तय है। यह बदलाव सब्सिडी और नॉन-सब्सिडी दोनों सिलेंडरों पर असर डाल सकता है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है कि ये बदलाव कितना होगा।

2. UPI पर लिमिट और चार्ज में बदलाव संभव
1 अगस्त से UPI पेमेंट के कुछ नियमों में बदलाव होने जा रहा है। हालांकि ये बदलाव कहीं न कहीं डिजिटल पेमेंट को अधिक सुगम बनाने वाले होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, किसी एक UPI ऐप जैसे GPay, PhonePe, Paytm पर एक दिन में मैक्सिमम 50 बार से ज्यादा बैलेंस चेक किया जा सकेगा। इसके अलावा मोबाइल से लिंक बैंक अकाउंट का एक दिन में 25 से ज्यादा बार बैलेंस चेक कर पाएंगे।
3. इंश्योरेंस बेनिफिट्स में कटौती
इसके अलावा 1 अगस्त से इंश्योरेंस बेनिफिट्स में भी कटौती होने वाली है। क्रेडिट कार्ड्स पर जो फ्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलता था वो बंद हो जाएगा। उन लोगों के लिए ये संकट की बात है जो इंश्योरेंस बेनिफिट्स पर निर्भर थे।
4. CNG और PNG की कीमतों में होगा बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां कई बड़े संशोधन करती हैं। इस बार भी 1 अगस्त से CNG और PNG के दामों में बदलाव होने के चांस हैं।
5. ब्याज दरों को लेकर होंगे बदलाव
अगस्त में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ब्याज दरों को लेकर घोषणा करने वाले हैं। ये बात तो साफ है कि ब्याज दरों में होने वाले बदलाव आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
