Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
1 July 2025 New Rules: आम आदमी के लिए जरूरी सूचना! आज से बदलेंगे ये 5 नियम, जो जेब पर डालेंगे बोझ
1 July 2025 New Rules: 1 जुलाई से कई नियम बदल रहे हैं जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। आज से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जो बैंकिंग, रेलवे, इनकम टैक्स और रोजमर्रा के खर्चों से जुड़े हैं। इन नए नियमों को न जानना आपके लिए बहुत जरूरी है ताकी आप सतर्क हो जाएं और जान लें कि 1 जुलाई यानी आज से क्या-क्या बदल रहा है और कैसे ये बदलाव आपकी जेब और सुविधाओं को प्रभावित करेंगे।
इन बदलावों में गैस सिलेंडर के रेट्स, रेलवे का किराया और एटीएम से कैश निकालने संबंधी नियम शामिल हैं। आइए सभी के बारे में जान लेते हैं।
1. ICICI ATM से कैश निकालना होगा महंगा
अगर आपका अकाउंट ICICI बैंक में है या आप उसके एटीएम से पैसा निकालते हैं तो जान लें की 1 जुलाई 2025 यानी आज से कैश निकालना महंगा हो रहा है। जी हां, अगर कैश लिमिट से ज्यादा निकाला जाए को आपको 23 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा। जान लें कि इस एटीएम से आपको 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त मिलती है बाकी के लिए चार्ज देना होगा।

2. रेलवे टिकट का बढ़ेगा किराया और होगा एक और बदलाव
आज से रेलवे ने एसी से लेकर नॉन एसी और स्लीपर क्लास तक का किराया बढ़ाने का फैसला कर लिया है। दूरी के हिसाब से किराया बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा IRCTC ने टिकट बुकिंग के प्रोसेस में बदलाव किया है। अब सिर्फ OTP से टिकट बुकिंग नहीं होगी, आपको पहले अपना मोबाइल और ईमेल ID वेरीफाई करना होगा।

3. इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के नए अपडेट
CBDT ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है, लेकिन कुछ नए सेक्शन जोड़े गए हैं, जिसमें इनकम के स्रोत का विस्तार से विवरण देना जरूरी होगा। देर से ITR भरने पर जुर्माने की राशि भी बढ़ाई गई है।

4. LPG और बिजली बिल पर नई दरें
1 जुलाई यानी आज से आम आदमी की जेब पर भार बढ़ने वाला है क्योंकि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं कुछ राज्यों में बिजली दरों में बदलाव किया गया है, जिससे महीने के बिल पर असर पड़ सकता है।

5. Pan Card के लिए आधार कार्ड होगा अनिवार्य
1 जुलाई यानी आज से पैन कार्ड में भी बड़ा बदलाव होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, अब पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो 31 दिसंबर 2025 तक उसे आधार से लिंक करवा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
