Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Behind The Scene: BTS ने किए 10 साल पूरे, जानें इस बैंड से जुड़े जबरदस्त किस्से जो आपको हैरान कर देंगे
Intersting Facts About BTS : साउथ कोरिया के पॉपुलर म्यूजिकल बैंड बीटीएस (BTS) को 10 साल पूरे हो गए है। के-पॉप म्यूजिक बैंड BTS के गानों के फैंस दुनिया भर में हैं। बीटीएस कोरियन भाषा में परफॉर्म करता है, बावजूद इसके दुनियाभर के फैंस इनके गानों पर दिवानों की तरह झूमते है। आइए जानते हैं बीटीएस के सफर को 10 साल पूरे होने के मौके पर इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से, जो आपको मालूम नहीं होंगे-
BTS क्या है ?
2010 में बने इस बैंड को बैंगटन सोनयोनडान के नाम से भी जाना जाता है। 2013 में BTS ने इंग्लिश में अपना नाम बुलेटप्रूफ बॉय स्काउट्स से बदलकर बियॉन्ड द सींस कर लिया था। यह Band 7 लोगों के group से बना है जिनके नाम जिन के नाम Jin, Suga, J-Hope, Jimin, V, Jingkook, RM (Rap Monster) है। तथा यह एक Hip-Hop Group है।
यह Band अपनी गाने खुद लिखता है, खुद ही गाता है और उन्हें खुद ही Produce करता है। और आज के समय के गानों को लोग इतना चाहते हैं कि कोरिया समेत पूरे विश्व में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। आइए जानते है इससे जुड़े फैक्ट के बारे में-

1. हम सभी जानते है कि बीटीएस एक साउथ कोरियाई बैण्ड है लेकिन आपको यह जानकर बड़ा आश्चर्य होगा कि BTS के सबसे अधिक दक्षिण कोरिया में नहीं बल्कि ब्राज़ील, तुर्की तथा रूस में। इन देशों में इस बैंड के सबसे अधिक फैन पाए जाते है, भारत, अमेरिका आदि देश में इस लिस्ट में शामिल है।
2. बीटीएस के फैन्स खुद को आर्मी (ARMY) कहलाना पसंद करते है। ARMY को सम्पूर्ण मतलब Adorable Representative of Master Ceremeny for Youth होता है।
3. बीटीएस पूरी दुनिया में इतने प्रसिद्ध हो चुके है कि इनकी बजह से प्रत्येक वर्ष लाखों पर्यटक दक्षिण कोरिया घूमने जाते है। इनके गानों में जो होटल दिखाए जाते है पर्यटक उन्हें देखने जाते है एवं उनमे ठहरते भी है, जिससे होटल मालिकों का व्यवसाय भी बढ़ता है।
4. जिस प्रकार सैमसंग कंपनी दक्षिण कोरिया की प्रग्रति में हर साल बढ़ोतरी करती है उसी तरह बीटीएस भी इस देश की इकॉनमी को बेहतर बना रही है।
5. कोरियाई सरकार ने सियोल में BTS से जुड़े खास स्पॉट्स को टूरिस्ट स्पॉट मार्क कर दिया है। ये वो जगहें हैं जहां BTS ग्रुप ने म्यूजिक वीडियो रिकॉर्ड किए हैं या परफॉर्म किया है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया गया है। दरअसल, लोगों के बीच BTS के गानों को लेकर जितना क्रेज है, इनका उतना ही इम्पैक्ट साउथ कोरिया की इकोनॉमी पर भी है।
6. बीटीएस में केवल जे-हॉप ही अकेले ऐसे कलाकार है जो कानों में वाली नहीं पहनते।
7. ग्रुप लीडर RM ने अंग्रेजी बहुचर्चित अमेरिकन वेब सीरीज "Friends" देखकर सीखी थी।
8. BTS के अवार्ड की लिस्ट में दो ग्रैमी अवार्ड, एक Brit अवार्ड शामिल है, 24 गोल्डन डिस्क अवॉर्ड्स, 9 बिलीबोर्ड म्यूजिक अवार्ड & 6 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स शामिल है।
9. यदि म्यूजिक क्षेत्र से बाहर की बात की जाए तो BTS ने यूनिसेफ के साथ Love Myself Anti-Violence Campaign के साथ भागीदारी की है। इसके अलावा BTS Band ने तीन बार यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली को एड्रेस भी किया है।
10. 2021 में जर्नलिस्ट स्टेसी वानेक स्मिथ ने BTS बैंड की वजह से कोरियाई कल्चर के प्रति बढ़ते हुए इंटरेस्ट पर रिसर्च की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक कोविड महामारी के दौरान हुए ऑनलाइन BTS कॉन्सर्ट के टिकट और मर्चेंडाइज की बिक्री की बदौलत करीब 5 अरब 76 करोड़ की कमाई हुई थी।
11. BTS की खासियत है उनके गानों के लीरिक्स हमेशा संवेदनशील मुद्दो पर आधरित होते हैं, जैसे SchoolBullying, सामाजिक बुराइयों , मेंटल हेल्थ समस्या , आत्महत्या और महिला सशक्तीकरण जैसे विषयों पर होते हें। इनके गानों की स्टोरी टेलिंंग फैंस को अट्रेक्ट करता है।
12. 2022 से BTS ने बैंड के तौर पर परफॉर्म नहीं किया है। ये सिंगर्स जल्द ही साउथ कोरियाई मिलिट्री में कंपल्सरी सर्विस देने के लिए बैंड से अलग हो जाएंगे। दरअसल, साउथ कोरिया में 18 से 35 साल की उम्र के बीच शारीरिक तौर पर फिट हर आदमी को मिलिट्री में 18-21 महीने की सर्विस देना जरूरी है।
13. BTS अपने हर म्यूजिक वीडियो में विजुअल स्टोरी सुनाता है। गाने के आइडिया के हिसाब से BTS खासतौर पर ग्राफिक, कलर इफेक्ट, मेकअप और आउटफिट तय करते हैं। इसके अलावा इन सिंगर्स का चार्म, इनकी पर्सनैलिटी और इनका फैशन सेंस भी इन्हें औरों से अलग बनाता है।
14. एक बार ARMY से जुड़े लोगों ने उस फ्लाइट की सभी सीटें बुक कर लीं जिसमें BTS के सिंगर्स ट्रैवल कर रहे थे। ये लोग हूडी और मास्क पहनकर फ्लाइट में बैठे और प्लेन की लैंडिंग होते ही सामान छोड़कर सिंगर्स का पीछा करने लगे।
15. अपने डेब्यू परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर जिन की पैंट नीचे गिर गई थी, जिसके बाद वो बहुत शर्मिंदा हुए थे।



Click it and Unblock the Notifications