Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
15 जनवरी को स्कूल और बैंक खुलेंगे या बंद? मकर संक्रांति की छुट्टी में बड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का स्टेटस
Public Holiday on Makar Sankranti 2026: अगर आप 15 जनवरी को स्कूल, कॉलेज, बैंक या किसी सरकारी दफ्तर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति 2026 को लेकर छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। अब 14 जनवरी की जगह 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस फैसले के बाद राज्यभर में स्कूल-कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहेंगे। आइए जान लेते हैं कि मकर संक्रांति की छुट्टी क्यों बदली गई और आपके शहर में बैंक की छुट्टी कल है या नहीं।...
मकर संक्रांति की छुट्टी क्यों बदली गई?
उत्तर प्रदेश शासन ने पहले जारी की गई अवकाश तालिका में संशोधन करते हुए 14 जनवरी के अवकाश को हटाकर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह आदेश प्रमुख सचिव एस.पी.एस. रंगा राव द्वारा जारी किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में यह संशोधन मान्य होगा।

14 की जगह 15 जनवरी को ही क्यों मनाई जाएगी मकर संक्रांति?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस बार 14 जनवरी को एकादशी तिथि पड़ रही है। एकादशी के दिन चावल और खिचड़ी का सेवन वर्जित माना जाता है। ऐसे में कई जगहों पर मकर संक्रांति को 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। साथ ही मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी के दान का भी बहुत महत्व माना जाता है लेकिन 14 जनवरी को षटतिला एकादशी होने की वजह से चावल का दान वर्जित माना जाता है, इसलिए भी मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाने की सलाह दी जा रही है।इसी धार्मिक कारण से सरकार ने भी 15 जनवरी को छुट्टी घोषित की है।
15 जनवरी को क्या-क्या रहेगा बंद?
जान लें कि 15 जनवरी 2026, दिन वीरवार को क्या-क्या बंद रहने वाला है। सरकारी आदेश के बाद 15 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बैंक और एलआईसी कार्यालय, वित्तीय संस्थान, कोर्ट से जुड़े कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। इसकी सूचना इलाहाबाद हाई कोर्ट, रिजर्व बैंक, वित्त मंत्रालय और अन्य सभी विभागों को भेज दी गई है।
क्या 15 जनवरी को बैंक भी रहेंगे बंद?
बैंकों की बात करें तो, जी हां, 15 जनवरी को कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी भी रहने वाली है। हालांकि पूरे देश में बैंक का अवकाश नहीं रहेगा लेकिन उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति / मकर संक्रांति के कारण 15 जनवरी 2026 को लखनऊ, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गंगटोक और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के चलते भी कई जगह बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, ATM, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
