Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है
Independence Day Rangoli Designs: 15 अगस्त के लिए खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइन, जो छू लेंगे दिल
Independence Day Rangoli Designs Idea: स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए गर्व और उत्साह का प्रतीक है। इस खास दिन को मनाने का एक खूबसूरत तरीका है घर और आसपास की जगहों को रंग-बिरंगी रंगोली से सजाना। इस दिन स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में रंगोली बनाई जाती है जो देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाती है। अगर आप भी इस 15 अगस्त पर अपने ऑफिस, स्कूल या कॉलेज या फिर पार्क और घर में रंगोली बनाने का प्लान बना रहे हैं तो हम लेकर आए हैं आपके लिए खास रंगोली पैटर्न देशभक्ति की भावना को भी और प्रगाढ़ करते हैं।
चाहे आप पारंपरिक तिरंगे रंगों में रंगोली बनाना चाहते हों या कुछ क्रिएटिव और मॉडर्न पैटर्न ट्राई करना चाहते हों, यहां आपको हर तरह के डिजाइन्स मिलेंगे। चलिये, देखते हैं वो रंगोली आइडियाज जो आपके स्वतंत्रता दिवस को और भी यादगार और खूबसूरत बना देंगे।

1. मोर वाली रंगोली
स्वतंत्रता दिवस पर अगर आप खास तरह की रंगोली बनाना चाहते हैं तो राष्ट्रीय पक्षी मोर वाली रंगोली बना सकते हैं। ये बनाने में आसान होती है और देखने में अच्छी लगती है।

2. तिंरगे वाली रंगोली
अगर आप 15 अगस्त के दिन अपने घर, ऑफिस या स्कूल में कुछ क्रिएटिव करना चाहतेहैं तो तिरंगे झंडे वाली रंगोली बनाएं। आप इसे और भी ज्यादा खास बनाने के लिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी लिख सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि तिरंगा झंडा वाली रंगोली बनाने में बहुत आसान है।

3. तिरंगे चक्र वाली रंगोली
सिंपल और खास रंगोली बनाने का मन है तो तिरंगे चक्र वाली रंगोली बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आप इसे बनाएंगे तो दोस्त हों या रिश्तेदार हर कोई आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएगा। हां इस बात का ध्यान रखना की चक्र को हाईलाइट जरूर कर लें।

4. फूलों वाली रंगोली
रंगों से एलर्जी है तो आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास फूलों वाली रंगोली बना सकते हैं। फूलों वाली रंगोली बनाने के लिए आप अलग-अलग तरह के फूल जैसे, गेंदे के फूल, मोगरे के फूल, गुलाब के फूल, अपराजिता के फूल और हरे पत्ते भी ले सकते हैं। अच्छी बात तो ये है कि सारे तरह के फूल मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।

5. तिरंगे के रंगों से बनाए स्वास्तिक
तिरंगे वाले रंगों से आप स्वास्तिक वाली रंगोली बना लें।

इस डिजाइन को आप ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और घर कहीं पर भी बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











