Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
दिल्ली में Uber ड्राइवर ने कैब को ही बना दिया चलता-फिरता 1BHK, तस्वीरें हुई वायरल
Noida Uber Driver's Cab Setup Goes Viral : बहुत से लोग रोजाना कैब से सफर करते हैं, लेकिन सोचिए अगर एक दिन आपकी कैब किसी छोटे, आरामदायक 1BHK फ्लैट जैसी निकले तो? कुछ ऐसा ही एक्सपीरियंस अब एक महिला ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। एक महिला यात्री ने अपने एक्स हैंडल @shennoying से कैब के अंदर की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें गाड़ी को शानदार तरीके से सजाया गया है। अब इस कैब की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई इस खास कैब में सफर करने की इच्छा जताने लगा।

कैब है या 1BHK फ्लैट?
कैब है या 1BHK फ्लैट? ये सवाल उस वक्त सामने आया जब एक उबर कैब के अंदर की तस्वीरें वायरल हो गईं। इस गाड़ी को इतनी खूबसूरती से सजाया गया था कि लग रहा था जैसे कोई छोटा लेकिन सजा-धजा 1BHK फ्लैट हो। पीछे की सीट के सामने शेल्फ में कोल्ड ड्रिंक्स, पानी की बोतलें, चिप्स, बच्चों के खिलौने और जरूरत की दवाइयां सलीके से रखी गई थीं। यहां तक कि एक छोटा डस्टबिन भी मौजूद था। खास बात ये कि ये सारी सुविधाएं यात्रियों के लिए पूरी तरह फ्री थीं। इस अनोखी पहल के पीछे हैं ड्राइवर अब्दुल कदीर, जिनकी सोच और मेहनत ने इस कैब को चलता-फिरता 1BHK बना दिया है।
Literally traveling in a 1bhk today. Hands down the coolest Uber ride ever! pic.twitter.com/O3cHSF30o2
— Akaanksha Shenoy (@shennoying) April 25, 2025
कैब में यात्रियों के लिए खाने पीने की सुविधा
महिला ने पोस्ट में लिखा, "आज सच में 1BHK में सफर कर रही हूं। अब तक की सबसे बेस्ट उबर राइड।" उनके इस अनुभव ने लोगों का दिल जीत लिया है। अब्दुल कादिर की दरियादिली की यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग न सिर्फ उनकी तारीफ कर रहे हैं बल्कि अन्य कैब ड्राइवर्स को भी इसी तरह पैसेंजर्स का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
इस कैब में सफर करने वाले यात्रियों को खाने-पीने का मजा, सफर के आराम और इंसानियत की झलक-सब कुछ एक साथ मिल जाता है। शायद यही वजह है कि अब्दुल कादिर की इस 1BHK कैब की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
देखें कैब की तस्वीरें
ड्राइवर अब्दुल कदीर ने गाड़ी में एक फीडबैक डायरी रखी है, जिसमें यात्री अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। खास बात यह है कि ड्राइवर की साइड वाली सीट के ऊपर गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए एक डोनेशन बॉक्स भी लगाया गया है। उनकी इस पहल को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और लोग इसे दिल छू लेने वाला कदम बता रहे हैं। इस अनोखी कैब को देखकर लोग सोशल मीडिया पर बेहद प्रभावित हुए। किसी ने ड्राइवर को बुक करने की इच्छा जताई, तो किसी ने कहा कि वो इतनी शानदार राइड के लिए खुशी-खुशी ज्यादा किराया भी देने को तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
