Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
अपनी शादी के दिन पहने ये डिजाइनर लहंगा
शादी का दिन हर इंसान के लिये सबसे खास दिनों में से एक माना जाता है। अपनी शादी में जितना ज्यादा खुश दुल्हा नहीं होता उससे कई गुना खुश तो होने वाली दुल्हन होती है। जानते हैं ऐसा क्यों होता है? ऐसा इसलिये होता है क्योंकि इस खास दिन वह अपनी शादी के जोडे में होना चाहती है जो कि उसके लिये सबसे खास और अनमोल होता है। तभी तो किसी भी लड़की को अपनी शादी का लहंगा किसी चाची-मामी की पसंद का नहीं बल्कि अपने पसंद का खरीदना चाहिये।
शादी का लहंगा हर दुल्हन के लिये बहुत ही खास होता है क्योंकि इससे उसकी कई सारी यादें जुडी़ होती हैं। तभी तो अपनी शादी का लहंगा बडी़ ही देखभाल के साथ चुनना चाहिये। लहंगा शादी के बिल्कुल मुताबिक होना चाहिये और उसमें भूल कर भी कोई गलती नहीं होनी चाहिये। नॉर्थ की शादियों में अक्सर दुल्हने लाल रंग के जोडे में होती हैं पर साउथ में लाल उतना प्रचलन में नहीं है जितना कि सफेद रंग। वैसे तो आज कल कि फैशनेबुल लड़कियां लाल कम और पिंक, मैजेंटा, बैगनी, नीला या फिर नारंगी रंग ज्यादा चूज़ करती हैं।
यदि आपकी भी शादी होने वाली है तो हम आपकी परेशान हालत काफी बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। इस शादी के सीज़न में हम आपकी मदद के लिये 2012 के बेस्ट डिजाइनर लहंगे लाए हैं जिसको देख कर आप अपने लहंगे कि डिजाइन और कलर बडी़ ही आसानी से चुन सकती हैं।

फिश कट लहंगा
इन दिनों फिश कट का लहंगा काफी चलन में हैं, यदि आपका फिगर स्लिम है तो आप इसे चुन सकती हैं।

मुगल ब्राइडल लुक
यह लहंगा मुगल स्टाइल में डिजाइन किया गया है जो कि इन दिनों इन है।

राजस्थानी दुल्हन
इस लहंगे में भारी कारीगरी की गई है। यदि आप इस डिजाइन का लहंगा पहनेगी तो देखने वाले देखते रह जाएंगे।

पिंक लहंगा
यदि आप लाल पहनने की इच्छुक नहीं हैं तो यह बेबी पिंक कलर का लहंगा आप पर अच्छा लगेगा लेकिन एक बात का ध्यान रखे कि आपका रंग गोरा होना चाहिये।

शरारा
करीना कपूर को तो आपने शरारा पहने हुए कई बार देखा ही होगा। यह पुराना शरारा अब फिर से फैशन में आ गया है, तो आप चाहें तो इसके लिये भी मन बना सकती हैं।

साउथ स्टाइल
यह लुक एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन का है जिसने सोने के आभूषणों के साथ सफेद रंग और गोल्डन बार्डर वाली खूबसूरत कांजीवरम साडी़ पहन रखी है।

इंडो वेस्टर्न लुक
आजकल की लड़कियां बहुत माडर्न हैं तो ऐसे में कोई जरुरी नहीं कि उन्हें पारंपरिक लहंगा अच्छा ही लगे, तो ऐसे में वे यह इंडो वेस्टर्न स्टाइल का लहंगा पहन सकती हैं।

स्वीट और सिंपल
इस दुल्हन ने ज्यादा भारी आभूषण नहीं पहन रखें हैं साथ ही इसका बैगनी रंग का लहंगा सबसे अनोखा दिखाई दे रहा है।

मखमली लहंगा
इस लहंगे के साथ मखमल का ब्लाउज है और पूरे लहंगे में कढाई की हुई है।

बंगाल में शादी के समय साडी़ पहनना जरुरी होता है, तो ऐसे में आप लाल और गोल्डन रंग की डिजाइन वाली साडी़ पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
