Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बॉलीवुड के 5 सबसे हॉट टीचर
टीचर और स्टूडेंट का अपना एक अनोखा ही मेल होता है। हर स्कूल या कॉलेज में स्टूडेंट्स के बीच में कोई एक हॉट एंड स्टाइलिश टीचर ऐसा जरुर होता है, जो उनके दिल और दिमाग पर हर दम छाया रहता है। इसी तरह से हमारे बॉलीवुड के भी कुछ सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने हॉट टीचर के रूप में अपनी छाप हमारे ऊपर छोडी़ है। तो आइये जानते हैं कौन हैं वे बॉलीवुड सेलेब्रिटी जिनको देख कर स्टूडेंट्स का दिल धड़कने लगता था।

सुश्मिता सेन, 'मैं हूं ना'
सुशमिता सेन पोल्का डॉट शिफॉन साडी़ और डीप ब्लैक ब्लाउज़।

सिमी गेरेवाल, 'मेरा नाम जोकर'
फिल्म मेरा नाम जोकर में सिमी गेरेवाल सफेद रंग के ब्लाउज और बो टाई पहने हुए।

अमिताभ बच्चन, 'ब्लैक'
फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी संग अमिताभ बच्चन, जिन्दगी का पाठ पठाते हुए।

शाहरुख खान, 'मोहब्बतें'
राज आयर्न मल्होत्रा के किरदार में शाहरुख खान, मोहब्बतें का पाठ पढाते हुए।

राम शंकर निकुभं 'तारे जमीन पर'
फिल्म तारे जमीन पर आमिर खान बच्चों से मेल-जोल बढाते हुए।
सुश्मिता सेन, 'मैं हूं ना'
स्कूल से कॉलेज की बात करें, तो सुश्मिता सेन ने मैं हूं ना फिल्म में एक हॉट केमिस्ट्री टीचर का रोल प्ले किया था। यह न केवल सूपर हॉट ही थीं बल्कि पूरे कॉलेज में बस यही एक ढंग की टीचर ही लग रहीं थीं। सुश्मिता कि शिफॉन साडी़ और डिजाइनर ब्लाउज उन्हें सेक्सी बना रहे थे, जिसे पहन कर सुश्मिता ने क्लासरूम में गर्मी पैदा कर दी थी।
सिमी गेरेवाल, 'मेरा नाम जोकर'
हो सकता है कि नई जेनेरेशन के लोग सिमी को ना जानते हों लेकिन इस हॉट टीचर ने अपना किरदार, मेरा नाम जोकर फिल्म में बडी़ ही बाखूबी के साथ निभाया था। सिमी ने इस फिल्म में पेंसिल स्कर्ट और सुंदर सा टॉप पहना था, जिससे लग रहा था कि वह कॉनवेंट स्कूल की टीचर हैं। सिमी का यह मिस रोज़ी का किरदार आज भी स्टूडेंट्स की निजी जिन्दगी में कहीं ना कहीं हावी है।
अमिताभ बच्चन, 'ब्लैक'
ब्लैक, मोहब्बतें और आरक्षण जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने कभी टीचर और कभी प्रिन्सिपल का अच्छा किरदार निभाया। इनकी भारी भरकम आवाज़ की वजह से यह टीचर के रूप में बिल्कुल एवन च्वाइस माने जाते हैं। फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
शाहरुख खान, 'मोहब्बतें'
राज आयर्न मल्होत्रा यानी की शाहरुख खान, जो कि मोहब्बतें फिल्म में टीचर के रूप में अपने बच्चों को पढाई का पाठ पढाने के बजाए केवल प्यार का पाठ पढाते हुए नजर आते हैं। भले ही यह उस मूवी में म्यूजिक टीचर बने हों लेकिन वह अपने स्टूडेंट को बताते हैं कि इस दुनिया में प्यार जैसी कोई चीज नहीं है। शाहरूख को वैसे भी किंग ऑफ रोमैंस कहा जाता है, तो इस वजह से इनके ऊपर यह कैरेक्टर बहुत सूट करता है।
राम शंकर निकुभं 'तारे जमीन पर'
फिल्म तारे जमीन पर आमिर ने एक संवेदनशील शिक्षक का किरदार निभाया था, जो कि एक डिकलेक्सिया से पीडि़त बच्चे को अपनी कमियों को भूल कर खुद की पहचान बनाने में मदद करता है। आमिर ने लोगों को इस फिल्म के जरिये दिखा दिया कि यदि टीचर दयालु और हर स्टूडेंट को समझने वाला जैसा हो, तो यह दुनिया सच-मुच बदल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
