ईद पर खाइये तरह-तरह के कबाब

कबाब एक बहुत ही लज़ीज और मुंह में पानी ला देने वाला नॉन वेज व्‍यंजन है। कबाब ना केवल भारत में ही बल्कि पाकिस्‍तान और अरब देशों में बहुत लोकप्रिय है। ईद हो या फिर आम दिन, लोगो पर इसके स्‍वाद का जादू चढ़ कर बोलता है। कबाब इतनी ज्‍यादा प्रसिद्ध रेसीपी है कि यह घर-घर में बनाई जाती है। कई तरह के कबाब जैसे, मटन, चिकन, दाल या दही कि कबाब बहुत ही आम हो चुके हैं।

लगभग हर कबाब की रेसीपी एक समान होती है जिसमें बोनलेस चिकन या मटन का उपयोग होता है, फिर उसे दही और बहुत ढेर सारे खुश्बूदार मसालों और नींबू के रस के साथ मैरिनेट किया जाता है। इसके बाद फिर ग्रिल किया जाता है जो कि कबाबा को काफी स्वादिष्ट बना देता है। आइये देखते हैं कुछ लजीज मुगलई कबाब-

सींक कबाब

सींक कबाब

सींक कबाब एक मुगलाई पकवान है, जो कि भारत एवं पाकिस्तान मे बहुत प्रचलित है। इसको बनाने के लिये पिसा हुआ मीट(चिकन या मटन) का प्रयोग होता है। इसे खासतौर पर रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है।

चिकन टिक्‍का

चिकन टिक्‍का

यह भारतीय कबाब है जो कि पूरे भारत में बहुत ही प्रचलित है। इसको बनाने के लिये रसीले चिकन पीस तथा लाल मसाले का प्रयोग होता है।

हरा भरा कबाब

हरा भरा कबाब

अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो यहां पर आपके लिये भी एक स्‍पेशल कबाब है, जिसका नाम हरा भरा कबाब है। यह कबाब हरे रंग का होता है, जो कि मटर और पालक के मिश्रण से बनाया जाता है।

 रेशमी कबाब

रेशमी कबाब

यह कबाब बच्‍चों के लिये बहुत अच्‍छा होता है क्‍योंकि यह दूसरे कबाबों की तरह तीखा नहीं होता और साथ ही यह देखने में भी सफेद रंग का होता है। इसमें जो मीट इस्‍तमाल होता है, वह चिकन को मलाई से मैरीनेट कर के बनाया जाता है।

कलमी कबाब

कलमी कबाब

यह कबाब चिकन लेग पीस से बनाए जाते हैं। यह खाने में बड़े ही स्‍वादिष्‍ट लगते हैं। इन्‍हें भी चिकन टिक्‍का की ही तरह दही और लाल मिर्च पाउडर से मैरिनेट किया जाता है।

 गिलौटी कबाब

गिलौटी कबाब

यह एक लखनवी या फिर अवधी कबाब है। लखनऊ के नवाबों को कबाब बड़े ही पसंद हुआ करते थे, लेकिन जैसे ही उनकी उम्र बढती गई। उन्‍होंने अपने खास बावर्ची से मुलायम कबाब बनाने की फर्माइश की, जिसे वे अपने बिना दांतों वाले मुंह से खा सकें। इसके बाद उनके शाही बावर्ची ने इस कबाब का निमार्ण किया।

शामी कबाब

शामी कबाब

शामी टिक्‍का के नाम से जाना जाने वाला यह शामी कबाब एक मुगलाई पकवान है। यह भारत एवं पाकिस्तान मे बहुत प्रचलित है। शामी कबाब में कीमा मटन और चना दाल पड़ती है

चिकन बंजारा कबाब

चिकन बंजारा कबाब

चिकन बंजारा बहुत ही स्‍पाइसी और स्‍वादिष्‍ट नॉन वेज रेसीपी है। इसमे बोनलेस चिकन का उपयोग होता है जिसको दही से मैरिनेट किया जाता है और फिर ग्रिल्‍ल किया जाता है।

ट्राई कीजिये ये कबाब-

1. सींक कबाब- ऐसा कोई भी हार्ड कोर नॉन वेजिटेरियन मिलना मुश्‍किल होगा जिसे यह सींक कबाब नहीं पसंद होगा। सींक कबाब एक मुगलाई पकवान है, जो कि भारत एवं पाकिस्तान मे बहुत प्रचलित है। इसको बनाने के लिये पिसा हुआ मीट(चिकन या मटन) का प्रयोग होता है। इसे खासतौर पर रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है।

2. चिकन टिक्‍का- यह भारतीय कबाब है जो कि पूरे भारत में बहुत ही प्रचलित है। इसको बनाने के लिये रसीले चिकन पीस तथा लाल मसाले का प्रयोग होता है। अगर यह लकड़ी के कोयले पर पकाया जाए, तो इसके स्‍वाद में और भी ज्‍यादा बढत हो जाती है। यह इतना ज्‍यादा पॉपुलर हो चुका है, कि अगर आप किसी दुकान में कबाब मांगेगे, तो वहां आपको चिकन टिक्‍का ही सर्व किया जाएगा।

3. हरा भरा कबाब- अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो यहां पर आपके लिये भी एक स्‍पेशल कबाब है, जिसका नाम हरा भरा कबाब है। यह कबाब हरे रंग का होता है, जो कि मटर और पालक के मिश्रण से बनाया जाता है। कई जगहों पर हरा भरा कबाब में काजू और मेवे भी डाले जाते हैं।

4. रेशमी कबाब- यह कबाब बच्‍चों के लिये बहुत अच्‍छा होता है क्‍योंकि यह दूसरे कबाबों की तरह तीखा नहीं होता और साथ ही यह देखने में भी सफेद रंग का होता है। इसमें जो मीट इस्‍तमाल होता है, वह चिकन को मलाई से मैरीनेट कर के बनाया जाता है।

5. कलमी कबाब- यह कबाब चिकन लेग पीस से बनाए जाते हैं। यह खाने में बड़े ही स्‍वादिष्‍ट लगते हैं। इन्‍हें भी चिकन टिक्‍का की ही तरह दही और लाल मिर्च पाउडर से मैरिनेट किया जाता है। लेकिन इसको रोस्‍ट करने का तरीका उससे कहीं ज्‍यादा अलग होता है।

6. गिलौटी कबाब- यह एक लखनवी या फिर अवधी कबाब है। लखनऊ के नवाबों को कबाब बड़े ही पसंद हुआ करते थे, लेकिन जैसे ही उनकी उम्र बढती गई। उन्‍होंने अपने खास बावर्ची से मुलायम कबाब बनाने की फर्माइश की, जिसे वे अपने बिना दांतों वाले मुंह से खा सकें। इसके बाद उनके शाही बावर्ची ने इस कबाब का निमार्ण किया।

7. शामी कबाब- शामी टिक्‍का के नाम से जाना जाने वाला यह शामी कबाब एक मुगलाई पकवान है। यह भारत एवं पाकिस्तान मे बहुत प्रचलित है। शामी कबाब में कीमा मटन और चना दाल पड़ती है साथ ही इसका आनंद रायते या फिर पुदीने की चटनी के साथ लिया जा सकता है।

8. चिकन बंजारा कबाब- चिकन बंजारा बहुत ही स्‍पाइसी और स्‍वादिष्‍ट नॉन वेज रेसीपी है। इसमे बोनलेस चिकन का उपयोग होता है जिसको दही से मैरिनेट किया जाता है और फिर ग्रिल्‍ल किया जाता है। साथ ही इसमें बहुत सारे मसाले भी पड़ते हैं जो इसको काफी स्‍पाइसी बनाते हैं।

Desktop Bottom Promotion