Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीवाली में दीजिये यह अनोखा उपहार
खुशियों के त्योहार दीवाली पर गिफ्ट्स देने और लेने का खूब चलन है और हो भी क्यों न, एक खूबसूरत सा गिफ्ट किसी भी रिश्ते की दूरी को मिटा जो सकता है।
तो क्या आप इस दीवाली में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कुछ स्पेश्ाल देने की सोंच रहे हैं? अगर हॉ तो हम आपको बताएगें की इस दीवाली आप अपने किसी खास का दिल कैसे जीत सकते हैं।
हर इंसान की अपनी अलग-अलग पसंद होती है तो उनको उसी हिसाब से गिफ्ट देना चाहिये। गिफ्ट देना तभी सफल भी माना जाता है जब आप दोस्तों और परिवारजन के मुंह पर स्माइल बिखेरे। तो आइये इस दिवाली के मौके पर जानते हैं इस बार के गिफ्ट्स का बाजार-ए-हाल :

मिठाइयां
इस दिन मिठाई खाना और खिलाना दोनों ही रिवाज़ है। रसगुल्ला, सोन पापड़ी, गुलाब जामुन, भुजिया, बिस्कुट व पेठे आदि के कॉम्बी बाजार में भरे पड़े हैं। कोशिश करें कि जिनको आप मिठाई दे रहे हों उनकी पसंद को जान लें।

ड्राई फ्रूट पैक
आज कल लोग ड्राई फ्रूट देना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसमें मिठाई की तरह कुछ भी ख्ाराब होने की गुंजाइश नहीं होती है। इस बार कई कम्पनियों ने विदेशी काजू, बादाम व पिस्ता के आकर्षक पैक्स बाजार में उतारे हैं।

चॉकलेट-बिस्कुट
अगर आप किसी छोटे बच्चे को चॉकलेट-बिस्कुट आदि देना चाहते हों तो पास की किसी लोकल बेकरी से ही कुकीज बास्केट खरीदना बेहतर होगा क्योंकि बाजार में मिलने वाले विदेशी पैक्स की एक्सपायरी डेट्स संदेहास्पद रहती हैं।

कैंडल्स
जगमगाते दीये और मोमबत्तियों की रोशनी किसी भी मौके को खूबसूरत बना सकती है। इसलिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियॉ देना बहुत ही अच्छा ऑप्शन रहेगा।

होम लिनेन
इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं इसलिए अगर आप उन्हें डिजाइनर कुशन कवर, फ्लॉवर पॉट्स, एंटीक पीस, सेंटेड कैंडल्स, पेंटिंग, बैड शीट, कुशन और पिलो कवर्स जैसी चीजें दे सकते हैं।

मूर्तियां
अगर आपको अपने किसी बडे़ बुजुर्ग को कोई गिफ्ट देना हो और समझ में ना आ रहा हो की क्या दें तो धार्मिक मूर्तियां और तस्वीरें भी देना एक अच्छा ऑप्शन है।

जूलरी व एक्सेसरीज
कई ब्रांडेड जूलरी स्टोर ने अपने ग्राहको के लिए नेकलेस, पेंडेंट, बैंग्लस, रिंग्स वगैरह की शानदार वैराइटिया निकाली है।

कपड़े
सूट लेंथ, शर्ट-पैन्ट व सलवार या साड़ी ऐसे उपहार हैं, जो अपने सहयोगियों या वर्कर्स को दिवाली के शुभ मौके पर दिए जा सकते हैं। आज कल तो हर गारमेंट्स स्टोर्स में इनकी अच्छी वैरायटी उपलब्ध है।

रिस्ट वॉच
अपने छोटे या बडे़ भाई को आप घडी़ भेंट कर सकते हैं। आजकल बाजार में घड़ियों की अच्छी रेंज के साथ-साथ अच्छी डिजाइन भी आने लगी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
