Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति
दीवाली के दिन ऐसा करने से आता है पैसा
दीवाली की रात जब लोगों के घरों के बाहर दीये सजने शुरु होते हैं, तो इस त्योहार की चमक और दमक जैसे पूरी धरा को सम्मोहित कर लेती है। चारों ओर टिमटिमाती हुई रौशनी इतनी खूबसूरत लगती है कि ऐसा लगता है कि हम तारों के बीच में खडे़ हों। दिवाली का महत्व हिन्दुओं की नज़र में बहुत बडा़ होता है, इस दिन मन से किया गया कोई भी कार्य जरुर पूरा होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिसे कर के आप व्यवसाय में उन्नती और घर में सुख-शांति पा सकते हैं।

ऐसा कीजिये दिवाली पर -
1. दिवाली के दिन अपने गल्ले के नीचे काली गुंजा जंगली बेल के दाने डालने से व्यवसाय में हो रही हानि रूक जाती है।
2. दिवाली की रात घर के मुख्य दरवाज़े पर सरसों के तेल का दीपक जला कर उसमें काली गुंजा के 2-4 दाने डाल दें। ऐसा करने पर घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
3. दिवाली के दिन दोपहर के समय हल्दी की 11 गांठो को पीले कपडे़ से बांध कर गणेश यंत्र की एक माला जप कर तिजोरी में रखने से व्यापार में बढौतरी होती है।
4. दिवाली के दिन कांच की काली चूड़ियों को दुर्गा मंत्र से अभिमंत्रित करके उसके टुकडे़ घर की परिधि के बाहर डालने से विघ्न-बाधांए समाप्त होती हैं।
5. दिवाली के दिन कच्चा सूत लेकर शुद्ध केसर से रंगकर कार्यक्षेत्र व तिजोरी में रखने से उन्नति होती है।
6. दिवाली के दिन तुलसी का पूजन करने वाले को कभी धनाभाव नहीं रहता है।
7. दिवाली के दिन तेल के दीपक में कौडी़ को रातभर पडा़ रहने दें। फिर सुबह साफ कर के पर्स में रख लें। ऐसा करने से पर्स में हमेशा पैसा बना रहेगा।
8. दिवाली की रात को देवी के सामने जलाए दीपक की लौ से काजल बना लें। सुबह इस काजल को परिवार के प्रत्येक सदस्य, महत्वपूर्ण स्थानों, गैस के चूल्हे, अलमारी इत्यादि पर हल्का सा लगा दें। बच्चों को भी नज़र के टीके के रूप में लगाएं। विघ्न-बाधाएं दूर होगी और घर में बरकत बनी रहेगी।
9. दिवाली की संध्या एक सुपारी और तांबे का सिक्का लेकर पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं। सोमवार को उस पेड़ का पत्ता ला कर गद्दी के नीचे रखें। तो ग्राहकों में वृद्धि होगी।
10. दिवाली की रात शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार की रात्रि में महालक्ष्मी पूजन के समय लाल अकीक पत्थर की मन से पूजा करें। इससे वर्षभर समृद्धि प्राप्त होगी।



Click it and Unblock the Notifications