Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
टीचर्स डे पर क्या देंगे अपने टीचर को?

स्कूल से पढ़-लिख लेने के बाद भी हमारे दिल में हमारे सबसे फेवरेट टीचर की याद हमेशा के लिये बनी रहती है। कहीं ना कहीं हमारे टीचर ने हमारी जिन्दगी को बदलने में अपना पूरा योगदान दिया है। शिक्षक हमें पढ़ना-लिखना सिखाते हैं, सही-गलत में भेदभाव करना और जीवन पथ पर अग्रसर रहने का रास्ता दिखाते हैं, इसलिये इस टीचर्स डे पर हमारा यह फर्ज बनता है कि हम उन्हें एक विषेश उपहार दे कर सम्मानित करें। आइये जानते हैं कि क्या हैं वे गिफ्ट-

डायरी और पेन
टीचर्स डे के मौके पर आप अपने शिक्षक को कोई अच्छी-सी किताब भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा डायरी और पेन टीचर्स की सबसे फेवरेट चीज़ होती है क्योंकि उसमें वे अपने विचार वगैरह लिख सकते हैं।

हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड
बाजार से ग्रीटिंग कार्ड लेने के बजाए आप खुद से अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। ये कार्ड आपके शिक्षक के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

बुके या फूल
ताजे फूल और ताजे फूलों से बना बुके भी आपके प्यारे शिक्षक के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है। आप सुबह-सुबह अपने शिक्षक के पास फूल या बुके लेकर जाएंगे तो उनका दिल खुश हो जाएगा।

फेंगशुई आइटम
अगर आप अपने टीचर की जिन्दगी और स्वास्थ्य की खुशहाली की कामना करते हैं तो उन्हें फेंगशुई के आइटम भी भेंट कर सकते हैं। इसके लिये आप उन्हें चीनी बेम्बू, विंड चाइम, लाफिंग बुद्धा, मुंह में लगे 3 सिक्के वाला मेंढक और मेटल का कछुआ आदि दे सकते हैं।

कपड़े और घडी़
अगर आपकी टीचर कपड़ो की शौकीन हैं तो आप उन्हें सल्वार-कमीज़ या घडी़ आदि भेट कर सकते हैं। अगर आप अपने सर को कुछ देना चाहते हैं, तो उन्हें टाइ, फामर्ल शर्ट, टी-शर्ट और घड़ी दे सकते हैं।
डायरी और पेन
टीचर्स डे के मौके पर आप अपने शिक्षक को कोई अच्छी-सी किताब भेंट कर सकते हैं। इसके अलावा डायरी और पेन टीचर्स की सबसे फेवरेट चीज़ होती है क्योंकि उसमें वे अपने विचार वगैरह लिख सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें शिक्षकों को ज्यादा पसंद आती हैं।
हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड
बाजार से ग्रीटिंग कार्ड लेने के बजाए आप खुद से अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाकर उस पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। ये कार्ड आपके शिक्षक के लिए हमेशा यादगार रहेगा।
बुके या फूल
ताजे फूल और ताजे फूलों से बना बुके भी आपके प्यारे शिक्षक के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट माना जाता है। आप सुबह-सुबह अपने शिक्षक के पास फूल या बुके लेकर जाएंगे तो उनका दिल खुश हो जाएगा।
फेंगशुई आइटम
अगर आप अपने टीचर की जिन्दगी और स्वास्थ्य की खुशहाली की कामना करते हैं तो उन्हें फेंगशुई के आइटम भी भेंट कर सकते हैं। इसके लिये आप उन्हें चीनी बेम्बू, विंड चाइम, लाफिंग बुद्धा, मुंह में लगे 3 सिक्के वाला मेंढक और मेटल का कछुआ आदि दे सकते हैं।
कपड़े और घडी़
अगर आपकी टीचर कपड़ो की शौकीन हैं तो आप उन्हें सल्वार-कमीज़ या घडी़ आदि भेट कर सकते हैं। अगर आप अपने सर को कुछ देना चाहते हैं, तो उन्हें टाइ, फामर्ल शर्ट, टी-शर्ट और घड़ी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
